दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

वार्ड 69 के नागरिकों से रूबरू हुए विधायक देवेंद्र यादव, लोगों ने विकास को लेकर लंबी और सार्थक चर्चा की

भिलाई। भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव लगातार भेंट मुलाकात कर रहे हैं। साथ ही लोगों को कई सौगातें भी दे रहे है। इस कड़ी में वे शनिवार को सेक्टर 9 वार्ड 69 पहुंचे। जहां उन्होंने सेक्टर 9 वार्ड के नागरिकों से मिले उनका हालचाल जाना, सब का कुशल क्षेम पूछा। बड़ो को प्रणाम कर सब से आशीर्वाद लिए साथ ही वार्ड के छोटे बच्चों व युवाओं को प्यार दिया।

विधायक को अपने वार्ड में देख कर लोग। इससे वार्ड के युवाओं व नागरिकों में बहुत हर्ष का माहौल रहा। साथ वार्ड का भ्रमण किए। लोगों से भेंट मुलाकात किए। जमीन पर बैठकर विधायक श्री यादव ने लोगों के साथ बैठकर चाय पिया और वार्ड और शहर की समस्याओं के साथ विकास पर चर्चा की। विकास की बातें हुई। लोगों ने अपने वार्ड की छोटी मोटी समस्याएं बताई। लोगों ने विकास को लेकर लंबी और सार्थक चर्चा की।

चर्चा के दौरान लोगों ने बताया कि बीते कुछ सालों में जब से वे विधायक बने है, तब से लगातार विकास कार्य हो रहे हैं। सेक्टर में सड़क,नाली,बिजली, पानी,उद्यान सौंदर्यीकरण से लेकर सभी सड़को को धूल मुक्त करने के लिए पेवर ब्लॉक लगाया जा रहा है। सेक्टर एरिया के बैक लाइन की समस्या का समाधान किया जा रहा है।

सिर्फ यही नहीं सीएम भूपेश बघेल की महत्वाकांक्षी योजनाओं का भी घर घर पहुंचा रहे है। सेव वार्ड के लगभग हर परिवार का राशन कार्ड बनाया गया है। सब को चावल मिल रहा है। श्रम कार्ड आयुष्मानकार्ड बनाया गया है। सड़क, नाली, पानी की समस्याएं भी दूर हुई। जब विधायक देवेंद्र यादव को लोग अपने वार्ड में देखे तो सब खुश हो गए।

लोगों ने बताया कि वार्ड में पहले खाली मैदान था लेकिन अब यहाँ बहुत ही सुंदर और सर्व सुविधा युक्त फुटबॉल ग्राउंड बनाया गया है। इस प्रकार और भी कई काम किए जा रहे है। इसके लिए सभी वार्डवासियों ने विधायक का आभार जताया धन्यवाद किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button