दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

दुर्ग में होगा भाजपा का लोकसभा स्तरीय व्यापारी सम्मेलन, तैयारियां शुरू

दुर्ग। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर केंद्रीय नेतृत्व के निर्देशानुसार 30 मई से 30 जून तक विशेष जनसंपर्क अभियान देशभर में चलाया जाना है, इसी अभियान के अंतर्गत प्रत्येक लोकसभा क्षेत्र में व्यापारी सम्मेलन का आयोजन भी किया जाना है।

विशेष जनसंपर्क अभियान के दुर्ग लोकसभा संयोजक प्रेमप्रकाश पाण्डेय और सह संयोजक दयावंत बांधे के मार्गदर्शन में लोकसभा स्तरीय व्यापारी सम्मेलन दिनाँक 14 जून 2023, बुधवार को दोपहर 02:00 बजे पृथ्वी पैलेस, पुलगांव, दुर्ग में आयोजित किया जाएगा, जिसके कार्यक्रम संयोजक की जिम्मेदारी दुर्ग जिला व्यापार प्रकोष्ठ के जिला संयोजक सजल जैन को दी गई है।

इस लोकसभा स्तरीय व्यापारी सम्मेलन के लिए आयोजन समिति का गठन भी लोकसभा संयोजक प्रेम प्रकाश पाण्डेय द्वारा किया गया है जिसमें कार्यक्रम संयोजक सजल जैन, सदस्य रमशिला साहू, लाभचंद बाफना, सांवलाराम डाहरे, चंद्रिका चंद्राकर, उषा टावरी, चतुर्भुज राठी, कांतिलाल बोथरा, शिव चंद्राकर, चैनसुख भट्टड़, विनायक नातू, अरविंदर सिंह खुराना, ललित चंद्राकर, सुरेंद्र कौशिक, नीलेश अग्रवाल, देवेंद्र चंदेल, नरेश तेजवानी, अनूप गटागट, प्रणय माहेश्वरी, जवाहर जैन, रूपेश कृष्णानी, धर्मेंद्र यादव, मिलाप जैन, अरुण सिंह है।

शनिवार शाम को बैठक लेकर लोकसभा संयोजक प्रेम प्रकाश पाण्डेय ने व्यापारी सम्मेलन की आयोजन समिति के सदस्यों को आयोजन की तैयारियां सुनिश्चित करने एवं कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु मार्गदर्शन प्रदान किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button