देश-दुनियाफीचर्ड

भारत की तरफ तेजी से बढ़ रहा तूफान BIPARJOY, कर्नाटक और गोवा समेत इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, चक्रवात तूफान BIPARJOY 48 घंटों के बाद तबाही मचा सकता है. विभाग ने कई राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है…

नईदिल्ली (ए)। देश के तटीय इलाकों में बिपरजॉय चक्रवात का खतरा मंडरा रहा है. मौसम विभाग के वैज्ञानिकों के मुताबिक चक्रवात BIPARJOY अगले 48 घंटों यानी शनिवार (10 जून) तक एक गंभीर चक्रवाती तूफान में बदल जाएगा. साथ ही अगले तीन दिनों के दौरान उत्तर भारत की ओर बढ़ जाएगा।

स्काईमेट वेदर के अनुसार अगले तीन से चार दिनों तक बेहद गंभीर चक्रवाती तूफान बने रहने की आशंका है. आईएमडी ने गुरुवार ( 8 जून ) को ट्वीट किया कि चक्रवाती तूफान BIPARJOY पूर्व-मध्य अरब सागर के ऊपर 8 जून को 08:30 IST पर केंद्रित है, अक्षांश 14.0N के पास और 66.0E लंबा, गोवा से लगभग 850 किमी पश्चिम-दक्षिण पश्चिम में, मुंबई से 900 किमी दक्षिण-पश्चिम में, पोरबंदर से 930 किमी दक्षिण-दक्षिण पश्चिम में और 1220 किमी दक्षिण में कराची की और तीव्र होगा. साथ ही अगले तीन दिनों के दौरान और तेज होगा।

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक गुजरात सरकार ने 14 जून तक के लिए मछुआरों को अरब सागर में न जाने के लिए कहा है. इसके अलावा सरकार ने बुधवार को तूफान  BIPARJOY को लेकर कहा कि वह इस प्राकृतिक आपदाओं से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है. आईएमडी अधिकारी ने पीटीआई एजेंसी को बताया कि चक्रवात की वजह से दक्षिण गुजरात क्षेत्रों में 9 से 11 जून के बीच हल्की बारिश होने की संभावना है।

इन राज्यों में अलर्ट लक्षद्वीप, कर्नाटक, गोवा, महाराष्ट्र के तटीय क्षेत्रों में चक्रवात के प्रभाव पड़ने की संभावना है. आईएमडी ने इन क्षेत्रों में अगले पांच दिनों के लिए हवा की चेतावनी जारी की है. पूर्व-मध्य अरब सागर और पश्चिम-मध्य और दक्षिण-पूर्व अरब सागर के आस-पास के क्षेत्रों में 80-90 किमी प्रति घंटे की गति से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने की संभावना है. इसके अलावा पश्चिम-मध्य और दक्षिण अरब सागर के आस-पास के क्षेत्र, और उत्तर केरल, कर्नाटक और गोवा के तटों पर तूफान से सबसे अधिक प्रभावित होने की संभावना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button