खास खबरदेश-दुनियाफीचर्ड

OpenAI के सीईओ सैम ऑल्टमैन से मुलाकात के बाद पीएम मोदी ने किया ट्वीट, कहा- उन सभी सहयोगों का करते हैं स्वागत, जो…

ChatGPT बनाने वाले और OpenAI के सीईओ सैम ऑल्टमैन ने पीएम मोदी से मुलाकात की. इसके बाद पीएम मोदी ने ट्वीट करते हुए उन्हें धन्यवाद किया…

नईदिल्ली (ए)। ओपन एआई (OpenAI) के सीईओ सैम ऑल्टमैन ने अपने भारत दौरे के दौरान गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की. इस दौरान सैम ऑल्टमैन ने ChatGPT को लेकर पीएम नरेंद्र मोदी से कई सवाल किए. सैम ऑल्टमैन ने बताया कि पीएम मोदी आर्टिफिशयल इंटेलिजेस को लेकर काफी उत्साहित नजर आए. वहीं पीएम नरेंद्र मोदी ने सैम ऑल्टमैन के साथ मुलाकात के बाद ट्वीट कर उनका धन्यवाद किया।

पीएम मोदी ने सैम ऑल्टमैन को धन्यवाद करते हुए लिखा, ”भारत के टेक इको सिस्टम को बढ़ाने में एआई की क्षमता काफी विशाल है और यह विशेष रूप से युवाओं के बीच है. हम उन सभी सहयोगों का स्वागत करते हैं जो हमारे नागरिकों को सशक्त बनाने के लिए हमारे डिजिटल परिवर्तन को गति दे सकते हैं।”

वहीं सैम ऑल्टमैन ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के बाद अपनी खुशी जाहिर की है. उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा- ”भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ बातचीत काफी शानदार रही. हमने टेक इको सिस्टम को बढ़ाने में एआई की क्षमता और देश को इससे क्या लाभ मिलने वाला है, इस पर बात की।” 

बता दें कि सैम ऑल्टमैन ने इंद्रप्रस्थ इंस्टीट्यूट ऑफ इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (आईआईआईटी) में एक कार्यक्रम में हिस्सा लिया. इस दौरान उन्होंने कहा कि उद्योग जगत में रेगुलेशन महत्वपूर्ण है लेकिन दुनिया को पूरी तरह से ऐसी कंपनियों के हाथ में नहीं छोड़ देना चाहिए जिनके पास एआई की ताकत है. इसके साथ ही ऑल्टमैन (OpenAI CEO Sam Altman) ने कहा, ‘हम उन नए विचारों पर काम कर रहे हैं, जो लगता है कि हमें इसकी जरूरत है, लेकिन हम शुरुआत के करीब नहीं हैं।’ 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button