खास खबरदेश-दुनियाफीचर्ड

राहुल बाबा यहां नहीं बोलते, विदेश में बोलते क्योंकि उनको सुनने वाले यहां कम हो गए हैं : अमित शाह

गृह मंत्री अमित शाह ने नांदेड़ की रैली में कहा कि बीजेपी का मानना ​​है कि मुस्लिम आरक्षण नहीं होना चाहिए क्योंकि यह संविधान के खिलाफ है…

नांदेड़ (ए)। आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह एक्टिव हैं. शाह ने महाराष्ट्र के नांदेड़ में शनिवार 10 जून को मुस्लिम आरक्षण को लेकर बड़ा बयान दिया. उन्होंने कहा कि बीजेपी का मानना ​​है कि मुस्लिम आरक्षण नहीं होना चाहिए क्योंकि यह संविधान के खिलाफ है. धर्म आधारित आरक्षण नहीं होना चाहिए. शाह ने कहा कि उद्धव ठाकरे इस पर अपना रुख स्पष्ट करें।

गृह मंत्री अमित शाह ने महाराष्ट्र के पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे से सवाल करते हुए पूछा, “उद्धव ठाकरे से पूछता हूं कि कर्नाटक में जिसकी सरकार बनी है वह वीर सावरकर को इतिहास की पुस्तकों से मिटाना चाहती है. क्या आप इससे सहमत हैं? मैं नांदेड की जनता से पूछता हूं कि महान देशभक्त, बलिदानी आदमी वीर सावरकर का सम्मान होना चाहिए या नहीं होना चाहिए? उद्धव जी आप दो नांव में पैर नहीं रख सकते… उद्धव जी कहते हैं कि हमने इनकी सरकार तोड़ी. हमने इनकी सरकार नहीं तोड़ी. शिवसैनिकों ने आपकी नीति विरोधी बातों से तंग आकर आपकी पार्टी छोड़ी।”

उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को घेरते हुए आगे कहा कि “प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जहां जाते हैं वहां ‘मोदी… मोदी… मोदी’ के नारे लगते हैं… एक तरफ मोदी जी को दुनिया में सम्मान मिल रहा है और दूसरी तरफ कांग्रेस के शहजादे राहुल बाबा विदेश जाकर देश का अपमान करते हैं।” 

नांदेड में शाह ने कहा, राहुल बाबा, विदेश में देश की राजनीति की बात नहीं करते. अगर आपको नहीं पता तो कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं से पूछ लीजिए. राहुल बाबा यहां नहीं बोलते, विदेश में बोलते क्योंकि उनको सुनने वाले यहां कम हो गए हैं।

अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस की सरकार के समय देशभर में आतंकी घटनाएं होती थी और निर्दोष लोग मारे जाते थे लेकिन मोदी सरकार में देश में आतंकी घटनाओं में भारी कमी आयी है. पहले कांग्रेस की सरकार में हमरे देश के जवानों के सर काट लिए जाते थे लेकिन मनमोहन सिंह जी के मुंह से आवाज भी नहीं निकलती थी।

उन्होंने आगे कहा, पहले यह लोग बोलते थे की अयोध्या में राम मंदिर नहीं बनेगा लेकिन मोदी सरकार में भव्य राम मंदिर बन रहा है. हमारा लक्ष्य है की मुस्लिम आरक्षण समाप्त हो. धर्म आधारित आरक्षण नहीं होना चाहिए. इस पर उद्धव ठाकरे को अपना स्टैंड स्पष्ट करना चाहिए. मैं उद्धव जी से पूछना चाहता हूं क्या आप मुस्लिम आरक्षण के पक्ष में हैं?

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button