दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

क्रेडा सदस्य विजय साहू ने शासकीय लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल सुपेला का सौर संयंत्र के स्थल हेतु किया सर्वे

भिलाई। छ.ग. राज्य अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण क्रेडा ऊर्जा विभाग छ.ग. शासन द्वारा अपारम्परिक ऊर्जा स्त्रोतो को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ऊर्जा के वैल्पिक स्त्रोतों पर बहुत ही तेज गति से सौर ऊर्जा के क्षेत्र में निरंतर प्रयास किये जा रहे है। जिस हेतु दिनांक 12.06.2023 को विजय साहू (सदस्य क्रेडा रायपुर), क्रेडा के अधिकारीयों एवं स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सा अधिकारीयों द्वारा लाल बहादुर शास्त्री सिविल अस्पताल सुपेला भिलाई, जिला-दुर्ग (छ.ग.) में सौर संयंत्र (ऑन ग्रिड) हेतु स्थल सर्वे किया गया।

सर्वे के दौरान अस्पताल में 100 किलो वॉट क्षमता के सोलर पॉवर प्लांट ( ऑन ग्रिड) सौर संयंत्र स्थापना कार्य हेतु प्रस्तावित किया गया है। तथा क्रेडा विभाग के अधिकारीयों को आवश्यक प्रस्ताव प्रेषित करने के निर्देश दिये गये है। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सा अधिकारीयों द्वारा माननीय विजय साहू जी को अवगत कराया गया कि अस्पताल में 50 बिस्तर की स्वीकृति है, किन्तु वर्तमान में अस्पताल में 100 बिस्तर संचालित हो रहा है।

जिसके कारण डॉक्टरों की कमी होने से अस्पताल में 100 बिस्तर की व्यवस्था प्रभावित हो रही है। जिसके लिए 01 Diagnogists, 04 Medical Officers & 01- Radiologists की अत्यंत आवश्यकता होने के संबंध में प्रभारी अधिकारी स्वामी देव भूपेन्द्र के द्वारा क्रेडा सदस्य को अवगत कराया गया है।

आज के सौर संयंत्र ( ऑन ग्रिड) हेतु स्थल सर्वे में जिसमें विजय साहू (सदस्य क्रेडा), धर्मराज शर्मा (अध्यक्ष गांधी विचार यात्रा छ. ग.), क्रेडा विभाग के अधिकारीयों एवं स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सा अधिकारीयों, प्रदीप शाह साकेत कुशवाहा, अमित वर्मा, निखिल शर्मा एवं अन्य व्यक्ति अधिक संख्या में उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button