देश-दुनियाफीचर्डविविध

कोच राहुल द्रविड़ को मिली BCCI से चेतावनी: वर्ल्ड कप से पहले बॉलिंग और बैटिंग कोच पर लिया जा सकता बड़ा फैसला

भारतीय टीम का सपोर्ट स्टाफ एक बार फिर से आलोचना का शिकार हो रहा है. BCCI वनडे वर्ल्ड कप 2023 से पहले टीम के सपोर्ट स्टाफ कुछ बड़े बदलाव करने का फैसला ले सकता है…

नईदिल्ली (ए)। साल 2013 में आखिरी बार आईसीसी ट्रॉफी जीतने वाली भारतीय टीम आईसीसी इवेंट में फाइनल में तो पहुंचने में कामयाब रही लेकिन विजेता बनने में अब तक कामयाब नहीं हो सकी. वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) फाइनल मुकाबले में हार के बाद भारतीय टीम के खिलाड़ियों के साथ टीम के सपोर्ट स्टाफ को भी अब आलोचना का सामना करना पड़ रहा है. वहीं भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने भी अब टीम के सपोर्ट स्टाफ को WTC फाइनल में हार के बाद चेतावनी भेजी है।

भारतीय टीम के WTC फाइनल मुकाबले में प्रदर्शन के बाद इनसाइड स्पोर्ट्स में छपे बीसीसीआई ऑफीशियल के बयान के अनुसार वनडे वर्ल्ड 2023 को ध्यान में रखते हुए इस हार के बाद अब बल्लेबाजी कोच विक्रम राठौर और गेंदबाजी कोच पारस म्हाम्ब्रे की पोजीशन को लेकर चर्चा की जाएगी।

बीसीसीआई ऑफीशियल ने कहा कि यह सभी चीजें इतना आसान नहीं है. हम ऐसा नहीं कह सकते कि सभी चीजें ठीक नहीं थी. हम भारत में जीतने में कामयाब रहे. वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचना कोई मजाक नहीं है. लेकिन विदेशी दौरों पर हमारा प्रदर्शन उम्मीद के अनुसार नहीं रहा है. इसी दौरान हमें वनडे वर्ल्ड कप को भी ध्यान में रखना चाहिए जिसे अब सिर्फ 4 महीने बचे हैं. हम बिना सोचे समझे कोई प्रतिक्रिया नहीं दे सकते. लेकिन एक आंतरिक चर्चा जरूर होगी।

टीम इंडिया के मुख्य कोच राहुल द्रविड़ की स्थिति को लेकर बात की जाए तो वह वनडे वर्ल्ड कप 2023 तक इस जिम्मेदारी को निभाते हुए नजर आयेंगे. एशिया कप, टी20 वर्ल्ड कप और वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल मुकाबले में हार के बाद भी बोर्ड को उनपर अभी भी भरोसा कायम है. वनडे वर्ल्ड कप के प्रदर्शन के आधार पर द्रविड़ की पोजीशन को लेकर आगे की चर्चा की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button