खास खबरदुर्ग-भिलाईफीचर्ड

सुबह 4:45 बजे गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू पहुंचे पुरैना, चाय की चुस्की लेते हुए आम जनों से की चर्चा

भिलाई। दुर्ग ग्रामीण विधायक व लोक निर्माण और गृह मंत्री आम जनों से मुलाकात करने रिसाली निगम के अंतिम छोर पुरैना पहुंचे। वे भोर होने से पहले ही पहुंच गए थे। इस दाैरन उन्होंने अलग अलग वार्ड के नुक्कड़ पर चाय की चुस्की लेते नागरिकों से चर्चा की। समस्याओं को सुना। गृहमंत्री सुबह पौने पांच बजे पुरैना पहुंचे। गृह मंत्री ने सबसे पहले सुबह की सैर पर निकले नागरिकों से मुलाकात की। बाद में आमजनो के साथ वार्ड भ्रमण किया।

मंत्री श्री साहू का कहना था कि सांसद और विधायक रहते वे पुरैना कई बार आ चुके है। कार्यक्रम के दौरान समय का आभाव रहता है। कई लोगों से मुलाकात नही हो पाती। यही वजह है कि अब आमजनो से मुलाकात करने वे सीधे सुबह क्षेत्र में रहेंगे। मंत्री ने कहा भीड़ में मिलने से अच्छा वे लोगो के बीच नुक्कड़ में बैठ चर्चा करेंगे। इससे लोगो की आवश्यकताओं को समंझ बेहतर प्लान तैयार कर उसे मूर्त रूप देने का प्रयास करेंगे। वे लगभग 2 घंटे क्षेत्र में रहे। गृह मंत्री के साथ पार्षद रंजीता बेनुआ , पार्वती महानंद, एल्डरमेन जी राहुल, प्रदेश महामंत्री जितेन्द्र साहू निगम आयुक्त आशीष देवांगन , उप अभियंता अखिलेश गुप्ता आदि उपस्थित थे।

पहचान को खोने न दे मंत्री नागरिकों के साथ डाक बंगला स्कूल पहुंचे । वहां ब्रिटिश कालीन 1912 में बने भवन को देख निर्देश दिए कि यहाँ की पहचान यह भवन है। पहले इसी भवन को डाक बंगला कहते थे। अब पूरा वार्ड इसी के नाम से है। उन्होंने भवन को संधारण करने निर्देश दिए।

तालाब का होगा सौंदर्यीकरण नागरिकों की मांग थी कि तालाब का सौंदर्यीकरण किया जाए। मंत्री ने आयुक्त को निर्देश दिए कि तालाब का इनलेट तैयार कर चारो तरफ पाथ वे बनाए। बंद पड़े बोर को भी चालू कराए। यादव समाज भवन के अलावा शिव मंदिर व जैत खाम के सामने समतली करण कर पेवर ब्लाक लगाए।

तीन माह बाद करे प्लानिग मंत्री नागरिकों की मांग पर उस स्थान का निरीक्षण किया जहां दलदल बना हुआ है। अस्पताल के सामने वार्ड वासी खेल मैदान बनाने कह रहे थे। मंत्री ने बारिश के बाद कच्चा नाली बनाकर पानी निकालने के बाद डस्ट से समतली करण करने निर्देश दिए। इसके अलावा वार्ड 38 के स्कूल में पेवर ब्लाक और पौनी पसारी के पास विस्तार करने निर्देश दिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button