खास खबरदेश-दुनियाफीचर्डविविध

अजीत अगरकर बने BCCI के नए चीफ सिलेक्टर, सालाना मिलेगा 01 करोड़ रूपए सैलरी

बीसीसीआई ने अजीत अगरकर को नया चीफ सिलेक्टर बनाया है. बतौर चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर चेतन शर्मा की जगह लेंगे…

नईदिल्ली (ए)। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड का नया चीफ सिलेक्टर कौन होगा इस बात का जवाब मिल गया है. पूर्व तेज गेंदबाज अजीत अगरकर की चीफ सिलेक्टर के पद पर नियुक्ति हुई है. अजीत अगरकर बतौर चीफ सिलेक्टर चेतन शर्मा की जगह लेंगे. अजीत अगरकर को चीफ सिलेक्टर बनाने के लिए बीसीसीआई ने सैलरी में भी इजाफा किया है।

अजीत अगरकर का चीफ सिलेक्टर बनना लगभग तय ही था. पिछली बार जब चेतन शर्मा को दोबारा चीफ सिलेक्टर बनाया गया था तब भी अजीत अगरकर रेस में शामिल थे. हालांकि तब चेतन शर्मा बाजी मारने में कामयाब रहे थे. लेकिन चेतन शर्मा का एक स्टिंग सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था इस वजह से उन्हें चीफ सिलेक्टर का पद छोड़ना पड़ा. पिछले कुछ महीनों से चीफ सिलेक्टर का पद खाली था. अब इस पद पर अजीत अगरकर को चुना गया है।

अगरकर इससे पहले दिल्ली कैपिटल्स के साथ जुड़े हुए थे. लेकिन कुछ दिन पहले ही अगरकर ने दिल्ली कैपिटल्स का साथ छोड़ दिया था. इसके बाद साफ हो गया था कि अगरकर को चीफ सिलेक्टर बनाया जाएगा. अगले महीने खेले जाने वाले एशिया कप से पहले अजीत अगरकर की नियुक्ति बेहद अहम है. इसके साथ ही इस साल होने वाले वर्ल्ड कप को लेकर भी अजीत अगरकर की भूमिका महत्वपूर्ण रहेगी।

सैलरी में हुआ इजाफा ऐसी खबरें भी सामने आई थी कि सिलेक्टर की सैलरी कम होने की वजह से कोई बड़ा खिलाड़ी इस पद पर अप्लाई नहीं करना चाहता. यह जानकारी भी मिली कि वीरेंद्र सहवाग ने कम सैलरी होने की वजह से चीफ सिलेक्टर बनने का प्रस्ताव ठुकरा दिया. इन्हीं बातों को ध्यान में रखते हुए बीसीसीआई की ओर से चीफ सिलेक्टर की सैलरी में इजाफा किया गया है. बतौर चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर को बीसीसीआई की ओर से एक करोड़ रुपये सलाना मिलेंगे. बाकी सिलेक्टर की सैलरी में भी बीसीसीआई की ओर इजाफा किया है।

2007 में आखिरी वनडे मैच खेलने से पहले अजीत अगरकर ने भारत के लिए 191 वनडे खेले और उनमें 288 विकेट हासिल किए. अजीत अगरकर ने 26 टेस्ट भी खेले हैं. इतना ही नहीं अजीत अगरकर ने टेस्ट में क्रिकेट का मक्का कहे जाने वाले लॉर्ड्स के मैदान पर शतक भी जड़ा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button