खास खबरदेश-दुनियाफीचर्डविविध

वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का हुआ ऐलान, रोहित शर्मा और विराट कोहली को मिला आराम

वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए रोहित शर्मा और विराट कोहली टीम इंडिया का हिस्सा नहीं होंगे, तो क्या टीम इंडिया रोहित शर्मा और विराट कोहली के दौर से आगे निकल चुकी है?

नईदिल्ली (ए)। वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे खिलाड़ियों को आराम दिया गया है. जबकि ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को कप्तान बनाया गया है. वहीं, भारत-वेस्टइंडीज टी20 सीरीज में सूर्यकुमार यादव उप-कप्तान होंगे. इस दौरे पर भारतीय टीम वेस्टइंडीज के साथ 2 टेस्ट मैचों की सीरीज खेलेगी. भारत-वेस्टइंडीज टेस्ट सीरीज में रोहित शर्मा और विराट कोहली होंगे, लेकिन टी20 सीरीज के लिए युवा खिलाड़ियों को तरजीह दी गई है।

बहरहाल, वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए रोहित शर्मा और विराट कोहली टीम इंडिया का हिस्सा नहीं होंगे. हालांकि, दोनों खिलाड़ियों को आराम दिया गया है. लेकिन सोशल मीडिया पर फैंस का मानना है कि टीम इंडिया रोहित शर्मा और विराट कोहली के दौर से आगे निकल चुकी है. अब तिलक वर्मा और यशस्वी जयसवाल जैसे खिलाड़ियों का दौर है. लेकिन यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या आगामी दिनों में रोहित शर्मा और विराट कोहली टीम इंडिया के लिए टी20 मैचों में खेलते दिखते हैं या नहीं…

वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए यशस्वी जयसवाल और तिलक वर्मा को टीम इंडिया का हिस्सा बनाया गया है. हालांकि, आईपीएल 2023 सीजन में शानदार प्रदर्शन करने वाले रिंकू सिंह को जगह नहीं मिली है।

वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया- ईशान किशन (विकेटकीपर), शुभमन गिल, यशस्वी जयसवाल, तिलक वर्मा, सूर्य कुमार यादव (उप-कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या (कप्तान), अक्षर पटेल, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, उमरान मलिक, आवेश खान और मुकेश कुमार।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button