खास खबरछत्तीसगढ़देश-दुनियाफीचर्ड

पीएम नरेंद्र मोदी आज से दो दिनों की छत्तीसगढ़, यूपी, तेलंगाना और राजस्थान यात्रा पर: वंदे भारत सहित करोड़ों के विकास कार्यों की देंगे सौगात

पीएम नरेंद्र मोदी आज से दो दिनों की छत्तीसगढ़, यूपी, तेलंगाना और राजस्थान यात्रा पर हैं. पीएम 36 घंटे में 5 शहरों में करीब एक दर्जन कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे…

नईदिल्ली (ए)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अपने चार राज्यों के अपने दौरे की शुरुआत छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से होगी. सुबह 10.45 बजे रायपुर पहुंचेंगे जहां वो साइंस कॉलेज में एक जनसभा को संबोधिक करने वाले हैं. पीएम की सभा को विजय संकल्प जनसभा नाम दिया है. इस दौरान पीएम करीब 7600 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे।

देश का दूसरी बार पीएम बनने के प्रधानमंत्री मोदी की कांग्रेस शासित राज्य छत्तीसगढ़ में पहली यात्रा है. इसी साल के अंत में छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव होने हैं. 15 साल तक सत्ता में रहने के बाद बीजेपी साल 2018 में हुए विधानसभा चुनाव में छत्तीसगढ़ की सत्ता से बाहर हो गई थी जिसके बाद यहां कांग्रेस की सरकार बन गई।

रायपुर से यूपी के दो बड़े शहरों का दौरा प्रधानमंत्री मोदी करीब 2 घंटे रायपुर में रहेंगे, जिसके बाद वो 12:40 पर रायपुर से उत्तर प्रदेश के गोरखपुर के लिए रवाना हो जाएंगे. पीएम वाराणसी और गोरखपुर में कार्यक्रम कर लोकसभा चुनाव के रण का आगाज करने जा रहे हैं. पूर्वांचल एक बार फिर बीजेपी की रणनीत‍ि के केंद्र में है जिसके लिए भाजपा ने ऐड़ी चोटी का जोर लगा दिया है. 2024 के रण में जीत हासिल करने के लिए पीएम मोदी आज गोरखपुर और वाराणसी का दौरा करने वाले हैं।

गोरखपुर-लखनऊ वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी
पीएम मोदी करीब 2.30 बजे रायपुर से यूपी के गोरखपुर पहुंचेंगे और दोपहर में गोरखपुर में गीता प्रेस शताब्दी समारोह के समापन समारोह में भाग लेंगे. कार्यक्रम के बाद पीएम एक जनसभा को  संबोधित करेंगे. जिसके बाद प्रधानमंत्री मोदी दोपहर करीब 3.40 बजे गोरखपुर-लखनऊ वंदे भारत एक्सप्रेस को भी हरी झंडी दिखाएंगे।

गोरखपुर में कार्यक्रम के बाद प्रधानमंत्री एक संसद की तरह अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी पहुंचेंगे. यहां वो कुल 18 परियोजनाओं का लोकार्पण और 9 परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे और पीएम मोदी पूर्वांचल की जनता को 12110.24 करोड़ रुपये की सौगात देंगे. फिर अगले दिन प्रधानमंत्री बाबा विश्वनाथ धाम में दर्शन पूजन भी करेंगे।

भारतीय जनता पार्टी की नजर पूर्वांचल में पैठ बढ़ाने की है. गोरखपुर और वाराणसी में आज होने वाले इन कार्यक्रमों की धमक निश्चित तौर पर बिहार और कुछ हद तक झारखंड तक सुनाई देने वाली है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button