दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

सुपेला पुलिस की सक्रियता से लूट के दो आरोपी 18 घंटे के भीतर गिरफ्तार: अंधेरे का फायदा उठाकर लूट कर हो गये थे फरार, 1.5 लाख रुपए का मशरूका जप्त

भिलाई। दिनांक 05.07.2023 के रात्रि 11-12 बजे करीबन प्रार्थी दीपक कुमार देशलहरे निवासी अटल आवास जवाहर नगर भिलाई से आरोपी रवि पल्ले एवं शुकदीप द्वारा चन्द्रा मौर्या टाॅकिज अंडर ब्रिज के पास से प्रार्थी को हाथ मुक्का से मारपीट कर सोने का अंगुठी, बाली, मोबाईल व मोटर सायकल लूट कर फरार हो गया था। प्रार्थी द्वारा आज दिनांक 06.07.2023 को थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया।

पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा के निर्देश पर एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर संजय ध्रुव तथा नगर पुलिस अधीक्षक भिलाई नगर निखिल राखेचा के मार्गदर्शन मे सख्त निर्देश दिये गये है कि लूट/छिन्तई करनेे वालो पर विशेष निगाह रखा जाकर त्वरित कार्यवाही की जावे।

प्रार्थी दीपक कुमार देशलहरे की रिपोर्ट दर्ज होते ही सुपेला पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए अलग-अलग दिशाओं में आरोपियो की तलाश में जूट गई थी। मुखबीर सूचना व आरोपियों की हुलिया के आधार पर संदेहियो को उठाया गया। संदेहियो से पूछताछ किया जा रहा था। पूछताछ के दौरान संदेही रवि पल्ले द्वारा पुलिस को गुमराह करने की कोशिश किया जा रहा था।

जब संदेही से बारिकी से पूछताछ करने पर वह अपनी बातो में फंसता चला गया और अंततः अपने साथी सुकदीप के साथ लूट करना स्वीकार किया। आरोपियों ने लूट किये गये मोटर सायकल पल्सर, सोने की अंगुठी व मोबाईल को पुलिस को जप्त कराया। सुपेला पुलिस द्वारा लूट की घटना के 18 घंटे के भीतर माल-मुल्जिम को पकड़ने में सफलता मिली है। दोनो आरोपी थाना छावनी क्षेत्र का आदतन बदमाश है। इसके अलावा अन्य अपराधों में संलिप्तता होने की संभावना है। जिनसे पूछताछ की जा रही है।

इस महत्वपूर्ण कार्यवाही में निरीक्षक दुर्गेश कुमार शर्मा थाना प्रभारी थाना सुपेला, उप निरीक्षक तेजराम कंवर, सउनि राजेश सिंह, आर. विशाल सिंह, अपिल चौधरी, अजीत सिंह एवं सुरेन्द्र गिरी का विशेष योगदान रहा। सोने के अंगुठी, बाली, मोबाईल एवं मोटर सायकल पल्सर कीमती 1,50,000 रूपये का मशरूका जप्त।

अपराध क्र 537/2022, धारा 394 भादवि
आरोपी का नाम – (1) रवि उर्फ जसविंदर सिंह पल्ले पिता निन्दर सिंह उम्र 30 साल निवासी केम्प-1 प्रगति नगर न्यू बसंत टाॅकिज के पीछे थाना छावनी जिला-दुर्ग
(2) शुकदीप सिंह उर्फ बछड़ा उर्फ देवा पिता पपीन्दर सिंह उम्र 23 साल निवासी केम्प-1 सुभाष चैक बीएसपी स्कूल के पास थाना छावनी जिला-दुर्ग।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button