छत्तीसगढ़फीचर्ड

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज सरगुजा जिले के दौरे पर, देंगे 390 करोड़ रूपए के विकास कार्यों की सौगात

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज 8 जुलाई को सरगुजा जिले के प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वे सरगुजा जिले के मुख्यालय अंबिकापुर में आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण तथा भूमिपूजन कर कुल 390 करोड़ 70 लाख रुपए के कार्यों की सौगात जिले को देंगे।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज शनिवार 8 जुलाई को सरगुजा जिले के प्रवास पर रहेंगे और वहां आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट रायपुर से विमान द्वारा पूर्वान्ह 11.30 बजे प्रस्थान कर दोपहर 12.10 बजे माँ महामाया एयरपोर्ट दरिमा, सरगुजा पहुंचेंगे।

मुख्यमंत्री श्री बघेल जिला मुख्यालय अम्बिकापुर में दोपहर 12.30 बजे राजमाता देवेन्द्र कुमारी सिंहदेव शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय भवन का लोकार्पण करेंगे। मुख्यमंत्री कलेक्टरेट परिसर में छत्तीसगढ़ महतारी की मूर्ति का अनावरण करेंगे तथा गांधी स्टेडियम ग्राउण्ड में विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास भी करेंगे।मुख्यमंत्री शाम 4.35 बजे माँ महामाया एयरपोर्ट दरिमा, सरगुजा से प्रस्थान कर शाम 5.15 बजे स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट रायपुर पहुंचेंगे।

श्री बघेल इनमें से इस दौरान 385 करोड़ 30 लाख रुपए की लागत के कार्यों का लोकार्पण करेंगे। इसमें 374 करोड़ 8 लाख रुपए की लागत से राजमाता श्रीमती देवेन्द्र कुमारी सिंह शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय भवन तथा माता राजमोहिनी देवी स्मृति चिकित्सालय के निर्माण कार्यों का लोकार्पण मुख्यमंत्री करेंगे।

इन कार्यों में मुख्य रूप से 54.26 करोड़ रुपए की लागत से बने महाविद्यालय भवन, 120. 73 करोड़ रुपए की लागत से बने हॉस्पिटल भवन के साथ ऑडिटोरियम, छात्रावास, स्टाफ क्वार्टर, डीन आवास सहित अन्य कार्य शामिल हैं। वहीं खेलो इंडिया योजनांतर्गत गांधी स्टेडियम में 4 करोड़ 37 लाख रुपये की लागत से नवनिर्मित मल्टीपरपज इण्डोर हॉल का लोकार्पण मुख्यमंत्री करेंगे। यहां 04 बैडमिंटन कोर्ट, 03 टेबल टेनिस, बास्केट बॉल एवं व्हॉलीबॉल कोर्ट की सुविधा है। इसके साथ ही केशवपुर, सोहगा, राजापुर, बिलासपुर तथा निम्हा में 6 करोड़ 86 लाख रुपए की लागत से निर्मित स्वामी आत्मानन्द उत्कृष्ट विद्यालयों का लोकार्पण किया जाएगा।

मुख्यमंत्री श्री बघेल 5 करोड़ 39 लाख रुपए के लागत के कार्यों का भूमिपूजन करेंगे। भूमिपूजन के कार्यों में 3 करोड़ 39 लाख रुपए की लागत से होने वाले महात्मा गांधी स्टेडियम का उन्नयन कार्य, पीजी कॉलेज ग्राउण्ड में 1 करोड़ रुपए की लागत से मूलभूत सुविधाओं का विस्तार कार्य तथा नगर पालिक निगम, अम्बिकापुर के समस्त वार्डाे में 1 करोड़ रुपए की लागत से विद्युतीकरण कार्य शामिल है।

छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा का करेंगे अनावरण- अपने प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री श्री बघेल जिला कलेक्टरेट कार्यालय परिसर में स्थापित किए गए छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। राज्य शासन द्वारा सभी जिलों में छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा स्थापित करने का निर्णय लिया गया था, ताकि लोगों में राज्य की संस्कृति के प्रति चेतना को बढ़ावा मिले। छत्तीसगढ़ महतारी, छत्तीसगढ़ की अस्मिता, स्वाभिमान और सम्मान का प्रतीक हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button