दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

आयुक्त रोहित व्यास ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बन रहे आवासों का किया निरीक्षण, निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण करने के दिए निर्देश

भिलाई। नगर निगम आयुक्त रोहित व्यास ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत निर्माणाधीन आवासों को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश एजेंसी को दिए हैं। आयुक्त ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बन रहे आवासों का निरीक्षण कर जायजा लिया। आयुक्त ने खमरिया, सूर्या विहार के पीछे, कृष्णा इंजरिंग कॉलेज के पीछे आदि के आवासों का निरीक्षण किया।

उन्होंने एजेंसी को निर्देशित करते हुए कहा कि शीघ्र अति शीघ्र प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मोर मकान मोर आस, मोर मकान मोर चिन्हारी के सभी आवासों को ब्लॉक वाइज पूर्ण करें ताकि प्रतीक्षारत लोगों को आवास आबंटित करने की कार्रवाई की जा सके तथा लोगों को आवास का फायदा मिल सके।

आयुक्त ने आवास निर्माण के कार्यों को लेकर गुणवत्ता बरकरार रखने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा उन्होंने बाहरी विद्युतीकरण के लिए विद्युत विभाग से समन्वय बनाकर विद्युतीकरण कराने के निर्देश दिए हैं। हालांकि भीतर में विद्युतीकरण कार्य पूर्ण हो चुका है। गौरतलब है कि महापौर नीरज पाल एवं निगम आयुक्त रोहित व्यास के निर्देश पर आवास आवंटन की प्रक्रिया में शीघ्रता से कार्रवाई की जा रही है। लोगों को आवास का लाभ देने के लिए आवास से संबंधित कार्यों को त्वरित तौर पर किया जा रहा है।

आयुक्त ने निरीक्षण में निर्देश दिए कि प्रधानमंत्री आवास योजना के आवासों को लेकर किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतें, इससे संबंधित सभी कार्य समय पर पूर्ण करें। निरीक्षण के दौरान अधीक्षण अभियंता डीके वर्मा, उप अभियंता दीपक देवांगन, कार्यरत एजेंसी रवि शंकर त्रिपाठी एवं विनोद कुमार आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button