छत्तीसगढ़फीचर्ड

तालाब नहाने गई नाबालिग से जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाने और फोटो वायरल करने की धमकी देकर लगातार संबंध बनाने वाला आरोपी गिरफ्तार

नाबालिग बालिका से दुष्कर्म कर, अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी देने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल…

बलौदा बाजार। थाना लवन क्षेत्र अंतर्गत एक मामले में पीड़िता ने दिनांक 03/7/23 को रिपोर्ट दर्ज करायी की जब वह स्कूल पढ़ने जाती थी तो आरोपी शैलू उर्फ शैल फेकर उसे मैं तुमसे प्यार करता हूं, कह कर परेशान करता था। वह फोटो वायरल करने की धमकी देता था। एक दिन पीड़िता जब तालाब नहाने गई थी तो आरोपी ने उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाया था और उसके साथ फोटो खींच कर रखा था, बताने पर वायरल करने की धमकी देकर लगातार शारीरिक संबंध बनाता रहा।

परेशान होकर पीढिता पढ़ाई छोड़ कर बाहर चली गई, तो आरोपी ने फोन कर उसे अपने पास बुलाने लगा। मना करने पर उसका फोटो भेज कर डराया। फिर पीड़िता जब अपने रिश्तेदार के घर अंदर सोई थी, तो रात को घर अंदर घुसकर उसे जबरदस्ती नागपुर ले जाकर अपने साथ रखा था। आरोपी पहले से शादीशुदा व दो बच्चों का पिता है। कि रिपोर्ट पर आरोपी के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार झा के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश यादव तथा उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अभिषेक सिंह के मार्गदर्शन में कसडोल थाना प्रभारी निरीक्षक के.सी. दास द्वारा थाना लवन प्रभारी उप निरीक्षक उमेश वर्मा का सहयोग से त्वरित कार्यवाही करते हुए फरार आरोपी की लगातार पतासाजी करते हुए आज दिनांक 08/07/23 को आरोपी को रायपुर से पकडकर थाना लाया गया।

पूछताछ पर आरोपी द्वारा जुर्म स्वीकार किया गया एवं घटना में प्रयुक्त मोबाइल पेश किया जिसे जप्त किया गया। आरोपी के विरुद्ध अपराध सबूत पाए जाने से विधिवत गिरफ्तार कर आज दिनांक 08/7/23 को माननीय न्यायालय पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। उक्त कार्यवाही में प्रधान आरक्षक परमानंद रथ आर. दिनेश कुमार साहू, सूरज बंजारे, रूपेश साहू महिला आरक्षक शालिनी ज्योति का विशेष योगदान रहा।

अपराध क्रमांक- 109/23 धारा 376(2) (n), 450,366,509(ख),506 भादवि, 6 पाक्सो एक्ट, 67(ख) आईटी एक्ट
आरोपी- शैल कुमार फेकर उर्फ शैलू पिता भगत राम उम्र 25 साल साकिन धाराशिव थाना लवन।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button