Uncategorised

विवाह में अधिकतम 10 और अन्तिम संस्कार में अधिकतम 20 लोगो को ही मिलेगी अनुमति

रायपुर। कलेक्टर डॉ.एस.भारतीदासन ने लॉकडाउन अवधि में रायपुर जिला के अंतर्गत संबंधित तहसीलदार को उनके क्षेत्र के लिए संबंधित व्यक्तियों द्वारा आवेदन प्रस्तुत करने पर विवाह हेतु नियमानुसार अनुमति प्रदान करने हेतु अधिकृत किया है।

इसके अनुसार रायपुर तहसील के लिए अमित कुमार बेक, तिल्दा तहसील के लिए राकेश ध्रुव ,आरंग तहसील के लिए नरेंद्र कुमार बंजारा और अभनपुर तहसील के लिए शशीकांत कुर्रे को अधिकृत किया गया है।

     उन्होंने यह भी निर्देशित किया है कि विवाह हेतु फिजिकल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए एक समय में अधिकतम 10 व्यक्तियों को उपस्थित रहने की अनुमति प्रदान की जा सकती है। इसी तरह संबंधित तहसीलदार फिजिकल डिस्टेंसिंग का पालन कराते हुए एक समय में अधिकतम 20 व्यक्तियों को उपस्थित रहने की शर्त के साथ अंतिम संस्कार हेतु भी अनुमति प्रदान कर सकते हैं।

Related Articles

Back to top button