दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

भारतीय शिल्प क्राफ्ट उत्सव का हुआ भव्य शुभारंभ, पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा ने किया भ्रमण

दुर्ग। सोमवार को दुर्ग पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा ने सिविल लाइन, जेल रोड स्थित गोंडवाना भवन ग्राउंड में श्री राधा माधव हथकरघा हस्तशिल्प ग्रामोद्योग सेवा समिति द्वारा आयोजित भारतीय शिल्प क्राफ्ट उत्सव का भ्रमण किया। पुलिस अधीक्षक ने हैंडलूम एंड हैंडीक्राफ्ट एग्जिबिशन 2023 के एक एक स्टॉल का भ्रमण कर उसकी जानकारी ली।

भारतीय शिल्प क्राफ्ट उत्सव के संचालक आरपी सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि सम्पूर्ण भारत वर्ष के हस्तशिल्प एवं हैंडलूम वस्तुओ का अनोखा संग्रह है, जहां 50 हजार वस्तुएं एक ही स्थान पर मिलेगा।

श्री सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश, राजस्थान, असम, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, जम्मू कश्मीर, हरियाणा, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, केरल, दिल्ली, नागालैंड, पश्चिम बंगाल, गुजरात और छत्तीसगढ़ के हस्तशिल्प एवं हैंडलूम की वस्तुएं उपलब्ध है।

श्री सिंह ने बताया कि रोजाना सुबह 10:30 से रात 10 बजे तक सपरिवार आकर घरेलू उपयोग का सामान खरीद सकते है। इसमें कॉटन के शर्ट, कुर्ती, बनारसी साड़ी, कोलकाता के हैंड बैग, घरेलू पापड़, अचार, पान मसाला, माउथ फ्रेशनर, किचन आइटम, राका बाबा जड़ीबूटी भी उपलब्ध है जिससे आप मोटापा, शुगर, पेट के लिए, दर्द के लिए, पथरी के लिए, चहेरे के लिए, मस्से और बालों के लिए उपयोग कर सकते है।

पुलिस अधीक्षक ने भ्रमण के दौरान क्राफ्ट उत्सव के संचालक को फायर एंड सेफ्टी के उपकरणों को रखने, पुलिस थाना में सबकी जानकारी देने और किसी भी आपात स्थिति में तुरंत पुलिस को जानकारी देने की बात कही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button