छत्तीसगढ़फीचर्ड

छत्तीसगढ़ की माटी के लिए नक्सलियों से लोहा लेने वाले शहीद पुलिस जवानों को दी गई श्रद्धांजली

राजनांदगांव। 12 जुलाई 2009 को मानपुर के ग्राम कोरकोट्टी में नक्सलियों से अदम्य साहस व वीरता के साथ लोहा लेते हुए तत्कालीन पुलिस अधीक्षक व्ही.के.चौबे सहित 29 वीर जवानों के शहादत को नमन करते हुए उनकी शहादत दिवस पर प्रतिवर्ष की तरह आज दिनांक 12.07.2023 को जिले के समस्त रक्षित केन्द्र/ थाना/चौकी/ कैम्पों में श्रद्धांजली कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

जिसमें मुख्य रूप से प्रातः 08ः45 बजे शहीद विनोद चौबे के प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित करने के पश्चात प्रातः 09ः00 बजे रक्षित केन्द्र राजनांदगांव के शहीदों के स्मारक एवं मंगल भवन में वीर सपूतों की तस्वीरों पर श्रद्धाशुमन चढ़ा कर श्रद्धांजली अर्पित किया गया और शहीद परिवार के उपस्थित सदस्यों को सॅाल, श्रीफल, मोमेन्टो भेंट किया गया और उनकी समस्या पूछकर त्वरित निराकरण हेतु आश्वासन दिया गया।

इस अवसर पर सांसद संतोष पांडेय, राजनांदगांव खुज्जी विधान सभा क्षेत्र के विधायक छन्नी साहू, धनेश पाटिला अध्यक्ष छ0ग0 राज्य अंत्यावसायी वर्ग क्षेत्र विकाश प्राधिकरण (केबिनेट मंत्री दर्जा), महापौर राजनांदगांव हेमा देशमुख, कुलबीर छाबड़ा (पार्षद), हफीज खान, भरत वर्मा एवं गणमान्य नागरिकों द्वारा शहीद कार्यक्रम में उपस्थित होकर शहीदों को श्रद्धांजली दिया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक मीना एवं जिले के अधिकारी/कर्मचारियों द्वारा रक्तदान करके शहीद जवानों को अपनी श्रद्धांजली दी गई। उक्त कार्यक्रम में जिला राजनांदगांव के कलेक्टर डोमन सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक मीना, पुलिस अधीक्षक जिला मोहला-मानपुर-अं.चौकी रत्ना सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले, जिला मोहला-मानपुर-अं.चौकी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुपलेश कुमार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव पद्मश्री तंवर (आईयूसीएडब्ल्यू), नगर पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव अमित पटेल एवं जिले के राजपत्रित अधिकारीगण (पुलिस), आई.टी.बी.पी. के डीआईजी ओपी यादव सेक्टर मुख्यालय राजनांदगांव के अधिकारीगण एवं जिला पुलिस के अधिकारी/कर्मचारीगण, शहीद परिवार के सदस्यगण व गणमान्य नागरिकों एवं पत्रकार बंधु उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button