दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

महापौर और आयुक्त ने ली अधिकारियों कीबैठक, छत्तीसगढिया ओलंपिक की तैयारियों के दिए निर्देश

भिलाई 3। भिलाई-चरौदा निगम महापौर  निर्मल कोसरे ने गुरुवार 13 जुलाई को निगम सभागार में आयुक्त अजय त्रिपाठी की उपस्थिति में अधिकारी-कर्मचारियों की बैठक लेकर छत्तीसगढ़ियाओलंपिक खेलों की तैयारियों का जायजा लिया। सभी सहायक राजस्व निरीक्ष,  राजीव युवा मितान क्लब के सदस्य, प्रधान पाठक इस बैठक में मौजूद थे। इस दौरान मुख्य रूप से खेल मैदानो की स्थिति और होने वाले खेलों के संबंध में चर्चा की गई। महापौर निर्मल कोसरे ने अलग-अलग वार्ड क्षेत्र के कार्य प्रभारी, उप अभियंताओं तथा ए.आर.आई. से कहा कि 40 वार्ड में जिस किसी भी खेल मैदान में खेलो का आयोजन हो उसकी अच्छी तरह सफाई और मार्किंग होनी चाहिए। खेलों के दौरान कई बार ऐसी परिस्थिति का निर्माण अचानक होता है। जब किसी खिलाड़ी के चोटिल होने की घटना सामने आती है।

उस परिस्थिति में हमारा एमएमयू यूनिट फस्टेड के साथ त्वरित सहायता के लिए मौजूद रहे। प्लेग्राउंड को लेवलिंग को लेकर विशेष रूप से निर्देशित करते हुए श्री कोसरे ने कहा कि छत्तीसगढिया ओलंपिक खेलों के कार्यक्रम का आयोजन जिन ग्राउंड में होना है वहां मैदान उबड-खाबड नहीं होना चाहिए। जिससे किसी भी खिलाड़ी के दुर्घटनाग्रस्त होने की संभावना को दरकिनार किया जा सके।

बैठक को संबोधित करते हुए महापौर कोसरे ने उपस्थित जनो को बताया कि आप सभी के सहयोग से विगत वर्ष भिलाई चरौदा निगम द्वारा आयोजित छत्तीसगढिया ओलंपिक कार्यक्रम पूरी तरह सफल रहा और इसे प्रदेश स्तर पर प्रशंसा प्राप्त हुयी।  इस वर्ष  भी हमे और बेहतर खेलो का आयोजन करना है। निगम आयुक्त अजय त्रिपाठी द्वारा वार्ड स्तरीय खेलों के आयोजन के संबंध में उपस्थित सहायक राजस्व निरीक्षको को दायित्व निर्वहन करने निर्देशित किया। साथ ही शासन द्वारा तैय किये गये नियमों के आधार पर प्रतिभागियों खिलाड़ियों के आवदेन स्वीकार करने के संबध में निर्देश प्रदान किये।

आज की बैठक में महापौर निर्मल कोसरे , MIC सदस्य मोहन साहू, पार्षद ललित दुर्गा, सहायक स्वास्थ्य अधिकारी अश्वनी चन्द्राकर, सहा. राजस्व अधिकारी अरूर्णिमा दुबे सहित ए.आर.आई. सरोजनी यदु, कन्हैया सोनी, अर्जुन पाल, राजेंद्र चन्द्राकर, शत्रुहन सिन्हा, संतोष सिन्हा, पदुम देशलहरे, दुष्यंत चतुर्वेदी, दिलीप देवांगन, अशोक शर्मा, रामचंद्र निषाद समस्त राजीव युवा मितान क्लब के सदस्य उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button