दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ संगीता शाह बैकुंठधाम विद्युत मंडल ऑफिस आंदोलन में हुई शामिल

भिलाई। भाजपा द्वारा बैकुंठ धाम मे 11:30 बजे से विद्युत विभाग में फैली अनियमितताओ और राज्य सरकार के विरोध में रैली और धरना प्रदर्शन किया गया। जिसमे संगीता शाह अपने सैकडो कार्यकर्ताओं संग शामिल हुई। इस अवसर पर संगीता शाह ने परेशानियों से जल्द निजात दिलाने नहीं दिलाने पर इस से भी बड़े प्रदर्शन की बात कही भारतीय जनता पार्टी प्रदेश संगठन के आह्वान पर वैशाली नगर विधानसभा स्तरीय आक्रोश रैली का जंगी प्रदर्शन आज विद्युत मंडल ऑफिस बैकुंठधाम भिलाई के घेराव किया गया।

छत्तीसगढ़ शासन की कांग्रेस सरकार के द्वारा पिछले चुनाव में जारी घोषणा पत्र के अनुसार 24 घंटे बिजली की आपूर्ति एवं हॉफ बिजली बिल करने का वादा किया था, परंतु लगातार हो रहे बिजली कटौती एवं बिजली के दर को बढ़ाए जाने के कारण जनता काफी परेशान हैं।
आम जनमानस की परेशानीयों को देखते हुए ये आंदोलन किया गया।

जिसमें ब्रजेश बिचपुरिया, संदीप शर्मा, चिमन देशमुख, भोजराज सिन्हा,ओंकार बैस, शिव सागर मिश्रा, महेश वर्मा, मिथिला खिचरिया, ठाकुर रणजीत सिंह, विजय जायसवाल, जय प्रकाश यादव, स्वीटी कौशिक,अमित मिश्रा, शुभम् सिंह, कमल रणदिवे, संतोष, के रश्मि साहू, कंचन सिंह, प्रमिला दूबे, लक्ष्मी साव के सहयोग से वैशाली नगर विधानसभा स्तरीय जंगी प्रदर्शन करते हुए विद्युत मंडल कार्यालय का घेराव किया गया। भारतीय जनता पार्टी के समस्त पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता साथियों तथा आम जनता ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button