देश-दुनियाफीचर्डविविध

19वें एशियाई गेम्स के लिए टीम इंडिया का हुआ एलान: रुतुराज गायकवाड को मिली कप्तानी, रिंकू सिंह भी टीम में शामिल

सितंबर में होने वाले 19वें एशियाई गेम्स के लिए BCCI ने भारतीय पुरुष टीम का एलान कर दिया है, जिसमें कप्तानी का जिम्मा युवा खिलाड़ी रुतुराज गायकवाड़ को सौंपी गई है…

नईदिल्ली (ए)। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने सितंबर महीने में होने वाले 19वें एशियाई गेम्स के लिए भारत की 15 सदस्यीय पुरुष क्रिकेट टीम के नाम का एलान कर दिया है. इस टीम का कप्तान युवा खिलाड़ी ऋतुराज गायकवाड़ को बनाया गया है. वहीं आईपीएल के पिछले कुछ सीजन में लगातार बेहतरीन प्रदर्शन दिखाने वाले कई युवा खिलाड़ियों को टीम में शामिल किया गया है, जिसमें रिंकू सिंह का नाम भी शामिल है।

एशियन गेम्स में क्रिकेट के इवेंट मुकाबले 28 सितंबर से 8 अक्टूबर तक टी20 फॉर्मेट में खेले जायेंगे. भारत मेंवनडे वर्ल्ड कप का 5 अक्टूबर से आगाज होने की वजह से युवा खिलाड़ियों की टीम इस टूर्नामेंट के लिए भेजी जा रही है. इस टीम में रुतुराज गायकवाड़ के अलावा यशस्वी जायसवाल, राहुल त्रिपाठी, तिलक वर्मा के अलावा रिंकू सिंह भी टीम का हिस्सा हैं।

भारत की इस टीम में तेज गेंदबाज के तौर पर अर्शदीप सिंह के अलावा मुकेश कुमार, आवेश खान, शिवम मावी को शामिल किया गया है. इस टीम में स्पिनर के तौर रवि बिश्नोई और शहबाज अहमद को शामिल किया गया है. वहीं वाशिंगटन सुंदर ऑलराउंडर खिलाड़ी के रूप में शामिल किए गए हैं।

एशियाई खेलों का तीसरी बार चीन में आयोजित होने जा रहा है. वहीं क्रिकेट इवेंट भी तीसरी बार इसमें आयोजित किया जा रहा है. इससे पहले साल 2010 और 2014 के एशियन गेम्स में क्रिकेट को शामिल किया गया था।

यहां पर देखिए एशियन गेम्स के लिए भारतीय पुरुष टीम:

ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, राहुल त्रिपाठी, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, शाहबाज अहमद, रवि बिश्नोई, आवेश खान, अर्शदीप सिंह, मुकेश कुमार, शिवम मावी, शिवम दुबे, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर).

स्टैंडबाय प्लेयर्स: यश ठाकुर, साई किशोर, वेंकटेश अय्यर, दीपक हुड्डा, साई सुदर्शन।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button