खास खबरघर-परिवारफीचर्ड

सावन का दूसरा सोमवार आज: इन उपायों से प्रसन्न करे भोले बाबा को

आज 17 जुलाई को सावन महीने का दूसरा सोमवार है और इस दिन शिवभक्त पूजा-पाठ करेंगे और व्रत रखेंगे. साथ ही इस विशेष दिन पर कुछ उपायों को करने से आपकी सारी समस्याएं भी दूर हो जाएगी…

सभी 12 माह में सावन का महीना शिवजी को अतिप्रिय है और हिंदू धर्म में भी इस माह का विशेष महत्व होता है. वहीं सावन में पड़ने वाले सोमवार का खास महत्व होता है. इस दिन श्रद्धाभाव से किए पूजा-पाठ, व्रत से भगवान शिव प्रसन्न होते हैं. साथ ही इस दिन कुछ उपायों को करने से शिवजी की कृपा बरसती है और सभी संकट दूर हो जाते हैं।

सफलता के लिए: बहुत मेहनत करने के बाद भी करियर में मन मुताबिक सफलता नहीं मिल रही है तो इसके लिए आप सावन महीने के दूसरे सोमवार के दिन गन्ने के रस से भगवान शिव का अभिषेक करें. इस उपाय को करने से मनोवांछित सफलता मिलती है।

आर्थिक लाभ के लिए: पैसों की तंगी से परेशान हैं तो सावन के दूसरे सोमवार को दूध और गंगाजल मिलाकर शिवलिंग का अभिषेक करें. इस उपाय को करने से धन प्राप्ति के योग बनते हैं।

तरक्की के लिए: नौकरी-व्यापार में तरक्की के लिए सावन के दूसरे सोमवार पर शिवजी को केसर अर्पित करें. शिवजी को भांग, धूतरा और बेलपत्र के साथ ही केसर भी प्रिय है. केसर चढ़ाने से शिवजी की कृपा बरसती है और नौकरी-व्यापार में खूब तरक्की होती है।

शिवजी को प्रसन्न करने के लिए: भोले भंडारी को प्रसन्न करना अत्यंत सरल है. सावन के दूसरे सोमवार के दिन आप अपने सामर्थ्यनुसार अन्न का दान करें. इससे भगवान प्रसन्न होकर कृपा बरसाएंगे. इस दिन आप काला तिल, नमक, चावल आदि का दान भी कर सकते हैं।

पितृदोष मुक्ति के लिए: सावन के दूसरे सोमवार को सोमवती अमावस्या भी पड़ रही है. ऐसे में इस दिन पितरों की आत्मा की शांति और पितृदोष से मुक्ति के लिए गरीब-जरूरतमंदों को भोजन कराएं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button