दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

जिला अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा के नेतृत्व में भाजपा ने गायों को आटा लोंदी खिलाकर और गले में रेडियम पट्टी बांधकर मनाया हरेली तिहार

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के प्रथम त्यौहार हरेली के मौके पर जिला भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा के नेतृत्व में भाजपा नेता और कार्यकर्ताओं ने शहर में घूम घूम कर गायों को आटा लोंदी खिलाया और उनके गले में रेडियम पट्टी बांधी ताकि रात में गायों को दुर्घटना से बचाया जा सके। गायों के गले में बांधने हेतु रेडियम पट्टी जैन समाज की ओर से भाजपा को उपलब्ध कराई गई थी।

सुबह 9:00 बजे जिला भाजपा कार्यालय से भाजपा कार्यकर्ता जिला अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा के नेतृत्व में निकले और तहसील कार्यालय के सामने तथा शनिचरी बाजार से प्रारंभ कर गौरव पथ, कसारीडीह कन्हैयापुरी, महाराजा चौक, से आदर्श नगर होकर बोरसी तक अभियान चलाया ततपश्चात दोपहर बाद इंदिरा मार्केट मुख्य मार्ग होकर फरिश्ता चौक होलसेल चौक अग्रसेन चौक शहीद चौक होकर सिकोला भाटा पटरीपार के अलग-अलग क्षेत्रों में गंजपारा सदर मंडल अध्यक्ष मदन वाढ़ई, बोरसी कसारीडीह मंडल अध्यक्ष डॉ. सुनील साहू, चंडी शितला मंडल अध्यक्ष विजय ताम्रकार, सिकोला पटरीपार मंडल अध्यक्ष सुनील अग्रवाल अपने पदाधिकारियों सहित हरेली उत्सव में सक्रियता के साथ जुटे रहे।

इस दौरान जिला भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा ने कहा कि हरेली तिहार किसानों का बड़ा पर्व है। गोवंश और खेती किसानी से जुड़े औजारों का पूजन करके अपने अंतस भाव से उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने की महान परंपरा से छत्तीसगढ़ का हरेली पर्व जुड़ा है। छत्तीसगढ़ के लोक जीवन, पर्व और परंपरा में खेती का अहम स्थान है। प्राचीन समय से छत्तीसगढ़ की संस्कृति और परंपरा हरेली तिहार का विशेष महत्व रहा है और गांव गांव में सदियों उसे यह पर्व मनाया जा रहा है। जिला भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा ने समस्त जिले की जनता को हरेली तिहार की बधाई प्रेषित की।

शहर में घूम घूमकर हरेली तिहार मनाने वाले भाजपा नेताओं में जिला महामंत्री ललित चंद्राकर, सुरेंद्र कौशिक, दिलीप साहू,कांतिलाल बोथरा, आशीष निमजे, रजनीश श्रीवास्तव,डा शरदचंद्र अग्रवाल, जितेन्द्र सिंह राजपूत, शिवेन्द्र परिहार, अरुण सिंह, सुनील अग्रवाल ,मनमोहन शर्मा, उदय शंकर त्रिपाठी,पिंटू यादव,रोशन सिंह, दीपक सिंह, सुभम सोलंकी,रूपेश यादव,विजय बनोठे, ओम यादव,भास्कर तिवारी,उदय पाल टीकम साहू, पोषण साहू, संजय शुक्ला, महेन्द्र लोढ़ा, मयंक बोथरा, झरना वर्मा, प्रीति साहू, श्वेता कन्नौजे, प्रीति देवांगन,राहुल साहू, धर्मेंद यादव,मनोज अग्रवाल, छन्नू यादव,जिला भाजयुमो अध्यक्ष जीत हेमचंद यादव, अनुप गटागट,जिला उपाध्यक्ष सानिध्य चंद्राकर, मंडल अध्यक्ष उमंग ताम्रकार, शुभम साहू, कुन्दन साहू, नवीन साहू, संदीप चंद्राकर,अर्चित कसेर, ऋषि यादव,आर्यन ताम्रकार, सिद्धांत सिंह,खिलेंद्र साहू,निरंजय दुबे, वरुण जैन, सिद्धांत सिंह महलवार, नीरज धर्मकार,नितीन धर्मकार, नैतिक मनहरे, अनिकेत धर्मकार, संस्कार अग्रवाल, सागर शर्मा, बादल, उमेश, अनीश, प्रियंक, सुयश, गोपाल, लाला, शेखर, गगन, यश, राहुल, बंटी शहीद भाजपा युवा मोर्चा के अनेकों कार्यकर्ता शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button