दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

चोरी के दो मामलों का हुआ खुलासा: 01 आरोपी से 5 लाख रुपए का मशरुका बरामद, आरोपी पैदल घूम-घूम कर देता था घटना को अंजाम

दुर्ग। जिले में लगातार घटित हो रही नकबजनी की घटनाओं को अत्यंत ही गंभीरता से लेते हुये पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा (भा.पु.से.) द्वारा माल मुलजिम की शीघ्र पतासाजी कर माल बरामदगी एवं आरोपियों की गिरफ्तारी करने हेतु निर्देश प्राप्त हुये थे, जिसके परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) संजय ध्रुव (रा.पु.से.), नगर पुलिस अधीक्षक (दुर्ग) वैभव रमनलाल बैंकर (भा.पु.से.), उप पुलिस अधीक्षक (अपराध) राजीव शर्मा (रा.पु.से.) के मार्गदर्शन में एवं एण्टी क्राईम सायबर यूनिट प्रभारी निरीक्षक संतोष मिश्रा, थाना प्रभारी मोहन नगर निरीक्षक के नेतृत्व में ए.सी.सी.यू एवं थाना की एक संयुक्त टीम गठित कर टीम को कार्यवाही हेतु लगाया गया था।

टीम द्वारा संदेहियों पर निगाह रखी जा रही थी, आदतन अपराधियों व जेल से रिहा हुये अपराधियों पूछताछ कर पतासाजी के प्रयास किये जा रहे थे विशेष सूत्र भी लगाये गये थे। घटना स्थल के आस-पास एवं आने-जाने वाले मार्गों में लगे सीसीटीव्ही का फूटेज संकलित कर सूक्ष्मता से अवलोकन किया गया जिसमें घटना स्थलो के आस-पास अलग-अलग समय पर संदिग्ध व्यक्ति की उपस्थिति परिलक्षित हुई।

प्राप्त फूटेज के आधार पर संदेही की पता- तलाश की जा रही थी, संदेही के फूटेज पुलिस टीम द्वारा सोशल मीडिया में भी वायरल किये गये थे, इसी दौरान विशेष सूत्र के माध्यम से संदेही की पहचान एवं हुलिये के आधार पर मनीष यादव उर्फ सागर निवासी न्यू दीपक नगर के रूप में सुनिश्चित हुई। जिसके आधार पर टीम द्वारा संदेही की पता तलाश कर घेराबंदी कर पकड़ा गया, प्रारंभिक पूछताछ पर गुमराह करते रहे किंतु सतत् तथ्यात्मक पूछताछ करने पर आर्य नगर एवं दीपक नगर के मकानों में नकबजनी की घटना को अंजाम देना और मोबाईल फोन, आईपैड, कैमेरा एवं नगदी रकम आदि को चोरी करना स्वीकार किया।

जिसके परिणाम स्वरूप आरोपी की निशानदेही पर चोरी गई मशरूका जुमला कीमती तकरीबन 05 लाख रूपये का बरामद कर जप्त किया गया। अग्रिम कार्यवाही संबंधित थाना मोहन नगर से की जा रही है।

उक्त कार्यवाही में एण्टी क्राईम सायबर यूनिट से सउनि राजेश पाण्डेय, पूर्ण बहादुर कार्की, प्र. आरक्षक शिव तिवारी, कपिल यादव, चंद्रशेखर बंजीर, आरक्षक प्रदीप सिंह, जगजीत सिंह, खुर्रम बक्स, तिलेश्वर राठौर, चित्रसेन साहू, शोभित सिन्हा, नरेन्द्र सहारे, शौकत हयात सनत भारती, केशव साहू, धीरेन्द्र यादव, बालमुकुंद साहू, शाहबाज खान, उपेन्द्र यादव, जुगनु सिंह, शिव मिश्रा, विक्रान्त कुमार थाना मोहन नगर से प्र. आर. मोनिका गुप्ता, उत्तम सोनी की उल्लेखनीय भूमिका रही।

अपराध क्र.294/2023 धारा 457,380 भादवि एवम 309/2023 धारा 457,380 भादवि
आरोपी का नाम-
मनीष यादव उर्फ सागर पिता दिलीप यादव उम्र 23 वर्ष, सा. वार्ड नंबर 24 न्यू दीपक नगर जैन मंदिर के पीछे थाना मोहन नगर।

जप्ती: 02 नग सैमसंग कंपनी का मोबाइल, 02 नग एप्पल कंपनी का मोबाईल फोन, सोनी कंपनी का कैमरा, नगदी 39500।

01 नग आई-पैड, 01 नग सोने का मंगलसूत्र, 01 नग सोने की चैन, नगदी रकम 2700/- रूपये जुमला कीमती तकरीबन 05 लाख रूपये।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button