खास खबरदेश-दुनियाफीचर्ड

जनरल डिब्बे में यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए खुशखबरी! पानी, खाना उपलब्ध कराएगा रेलवे

भारतीय रेलवे ने जनरल डिब्बे के यात्रियों के लिए एक आदेश जारी किया है. जिसमें उन्हें कम दामों में खाना उपलब्ध कराया जाएगा…

नईदिल्ली (ए)। रेलवे ने जनरल कोच के यात्रियों के यात्रा अनुभव को बेहतर बनाने के लिए विशेष रूप से तैयार किया गया किफायती भोजन और बोतलबंद पानी उपलब्ध कराने का फैसला किया है.  इस बात की जानकारी  अधिकारियों ने बुधवार को दी. रेलवे बोर्ड से जारी एक आदेश के अनुसार, भोजन परोसने वाले इन काउंटर को प्लेटफार्म पर उस जगह लगाया जाएगा जहां साधारण डिब्बों खड़े होंगे।

जानकारी के अनुसार भोजन को दो श्रेणियों में विभाजित किया गया है. पहली श्रेणी में 20 रुपये की कीमत पर सूखे ‘आलू’ और अचार के साथ सात ‘पूरी’ शामिल हैं. दूसरी श्रेणी में भोजन की कीमत 50 रुपये होगी और यात्रियों को चावल, राजमा, छोले, खिचड़ी कुलचे, भटूरे, पाव-भाजी और मसाला डोसा जैसे दक्षिण भारतीय भोजन की पेशकश की जाएगी।

क्या निर्देश किए गए हैं जारी? रेलवे बोर्ड ने संबंधित अधिकारियों को साधारण डिब्बों के पास प्लेटफॉर्म पर लगाये जाने वाले काउंटर के माध्यम से किफायती भोजन और किफायती बोतलबंद पानी का प्रावधान करने के निर्देश जारी किए हैं. आदेश में कहा गया है कि इन काउंटर का स्थान रेलवे जोन से तय किया जाना है ताकि इन काउंटर को प्लेटफार्म पर साधारण डिब्बों के स्थान के साथ संरेखित किया जा सके।

रेलवे प्लेटफार्म पर इस विस्तारित सेवा काउंटर का प्रावधान छह महीने की अवधि के लिए प्रायोगिक आधार पर किया गया है. अधिकारियों ने बताया कि अब तक, यह प्रावधान 51 स्टेशनों पर लागू किया गया है और गुरुवार 20 जुलाई से यह 13 और स्टेशनों पर लागू होगा. उन्होंने बताया कि इन काउंटर पर 200 मिलीलीटर के पेयजल के गिलास उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है.अधिकारियों ने कहा कि इसे यात्रियों की सुविधा के लिए शुरू किया गया है, खासकर उन डिब्बों के वास्ते जहां अक्सर भीड़ भाड़ रहती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button