दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

बी के गिरी ने भिलाई इस्पात संयंत्र के ईडी (माइंस) का पदभार ग्रहण किया

भिलाई इस्पात संयंत्र के कार्यपालक निदेशक (खदान) के रूप में बी के गिरी ने 19 जुलाई 2023 को अपना पदभार ग्रहण किया। पदभार ग्रहण करने के बाद श्री गिरी ने खदान मुख्यालय के वरिष्ठ आधिकारियों के साथ बैठक ली।

विदित हो कि श्री गिरी माइनिंग मशीनरी में बी टेक की उपाधि प्राप्त करने के बाद मानव संसाधन प्रबंधन में एमबीए कर पोस्ट ग्रेजुएशन पूरा किया। 07 जुलाई 1968 को जन्मे श्री गिरी ने, सेल में 25 जुलाई 1992 को जुनियर मैनेजर के रूप में रॉ मटेरियल डिविज़न से अपना कैरियर प्रारंभ किया।

30 जून 1996 को सहायक प्रबंधक के रूप में पदोन्नत हुए और रॉ मटेरियल डिविज़न में अपनी सेवाएं जारी रखी। तदोपरान्त 30 जून 2000 को रॉ मटेरियल डिविज़न में ही उप प्रबंधक के रूप में पदोन्नत हुए। जहां वे 30 जून 2003 को प्रबंधक बनाये गये।

श्री गिरी, 30 जून 2006 को रॉ मटेरियल डिविज़न में वरिष्ठ प्रबंधक के रूप में पदस्थ हुए। यहां रहते हुए 30 जून 2010 को सहायक महाप्रबंधक के रूप में पदोन्नत हुए। 30 जून 2015 को रॉ मटेरियल डिविज़न के डीजीएम के रूप में पदस्थ हुए।

30 जून 2019 को श्री गिरी रॉ मटेरियल डिविज़न के ही मुख्य महाप्रबंधक बनाये गए। 30 जून, 2021 को उन्हें मुख्य महाप्रबंधक के रूप में ही बोकारो इस्पात संयंत्र स्थानान्तरित किया गया। श्री गिरी, 30 जून 2023 को पदोन्नत होकर भिलाई इस्पात संयंत्र के कार्यपालक निदेशक (खदान) बनाए गए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button