छत्तीसगढ़फीचर्ड

रायपुर पुलिस द्वारा नशे के विरूद्ध व्यापक जन जागरूकता अभियान ‘‘हैलो जिन्दगी’’ को मिल रही जनता का साथ, विभिन्न माध्यमों से नागरिकों को किया जा रहा जागरूक

रायपुर। पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज अजय यादव एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायपुर प्रशांत अग्रवाल द्वारा शनिवार दिनांक 15.07.2023 को रायपुर जिले में नशे के विरूद्ध व्यापक जन जागरूकता अभियान ‘‘हैलो जिन्दगी’’ का शुभारंभ करते हुए जन जागरूकता हेतु तैयार की गई वाहनो को सिविल लाईन स्थित सी-4 भवन से झंडी दिखाकर रवाना किया गया था। इस जागरूकता अभियान के तहत शहर के अलग-अलग क्षेत्रों, पब्लिक प्लेसेस, हाउसिंग सोसायटी, मोहल्ले, स्कूल/कॉलेज, यूनिवर्सिटी शासकीय एवं निजी कार्यालयों सहित ग्रामीण क्षेत्रों में भी विभिन्न माध्यमों से नागरिकों को जागरूक करना है।

इसी तारतम्य में आज दिनांक 20.07.23 को न्यू राजेन्द्र नगर में ज्ञानेश्वर हायर सेकण्डरी स्कूल, धरसींवा में ग्राम कुरा स्थित आत्मानंद स्कूल, आमानाका में चंदनडीह, डी.डी.नगर में चंगोराभाठा, मंदिर हसौद में सेरीखेड़ी, ग्राम तुलसी के हायर सेकण्डरी स्कूल एवं ग्राम सैंडी के पंचायत भवन, गुढ़ियारी में शंकर होटल एवं शुक्रवारी बाजार तथा पण्डरी स्थित मैट्स यूनिवर्सिटी में स्कीट्स कार्यक्रम एवं पोस्टर मेकिंग कार्यक्रम के माध्यम से छात्र-छात्राओं को नशे के विरूद्ध जागरूक किया गया।

इस दौरान यूनिवर्सिटी के कांउसलर डॉ. गार्गी पाण्डेय, वाईस चांसलर प्रोफे. डॉ. के.पी.यादव, प्रो वाईस चांसलर डॉ. दीपिका ढ़ाण्ढ़, रजिस्ट्रार गोकुलनंदा पण्डा, को-ऑर्डिनेटर दार्शिक चौधरी तथा पुलिस विभाग से उप पुलिस अधीक्षक आई.यू.सी.ए.डब्ल्यू ललिता मेहरजेड निरीक्षक रोहित मालेकर एवं रक्षा टीम के सउनि मीना यादव एवं उनकी टीम उपस्थित रहें साथ ही रायपुर पुलिस के अधि./कर्म. सहित अन्य समाज सेवी संगठनों एवं छात्रों के संयुक्त तत्वाधान में जन जागरूकता अभियान ‘‘हैलो जिन्दगी’’ आयोजित किया जाकर नशे के दुष्प्रभावों सहित इससे जुड़े अन्य तथ्यों के संबंध में आमजन को बताकर जागरूक किया गया।

इसके साथ ही ‘‘हैलो जिंदगी’’ अभियान के तहत आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से टी-शर्ट, पोस्टर एवं पम्पलेट वितरित किये गये तथा मकानों के बाहर एवं आटो में पोस्टर/स्टीकर लगाने के साथ ही नुक्कड़, नृत्य व सोशल मीडिया के माध्यम से भी इसका प्रचार-प्रसार कर आमजन को जागरूक किया जा रहा है।

इस जन जागरूकता अभियान के तहत जिला के प्रत्येक थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थानों में वॉल पेंटिंग कराने के साथ ही प्रमुख स्थानों में बैनर और पोस्टर भी लगवाए जा रहे है तथा जागरूकता हेतु तैयार की गई वाहनो को रायपुर के मुख्य स्थानों से लेकर अंदरूनी क्षेत्रों में घुमाकर प्रचार-प्रसार किया जा रहा है।

रायपुर पुलिस का यह अभियान आगामी 15 अगस्त तक लगातार जारी रहेगा ‘‘हैलो जिन्दगी’’ जन जागरूकता अभियान के दौरान विगत 05 दिवस में रायपुर पुलिस द्वारा आबकारी एक्ट के 08 प्रकरणों में अवैध रूप से शराब बिक्री/परिवहन करते 09 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 371 पौवा देशी/अंग्रेजी शराब एवं 01 नग दोपहिया वाहन जप्त की गई तथा नारकोटिक्स एक्ट के 03 प्रकरणों में गांजा तस्कारी/बिक्री करते 03 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 16 किलो 300 ग्राम गांजा, 01 नग पिस्टल एवं घटना में प्रयुक्त 01 नग चारपहिया वाहन जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध कार्यवाही किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button