खास खबरदेश-दुनियाफीचर्ड

रेलवे महाकुंभ मेले के लिए चलायेगा 1200 स्पेशल ट्रेन: 40 करोड़ से श्रद्धालुओं को शामिल होने की उम्मीद, इस तारीख से शुरू होगा स्नान

आगामी वर्ष होने वाले महाकुंभ में लगभग 40 करोड़ से श्रद्धालुओं को शामिल होने की उम्मीद है. इसको देखते हुए रेलवे ने इस बार स्पेशल ट्रेनों की संख्या में इजाफा किया है…

प्रयागराज (ए)। उत्तर प्रदेश स्थित संगम नगरी प्रयागराज में 2025 में आयोजित होने वाले महाकुंभ के लिए रेलवे ने भी अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं. रेलवे महाकुंभ में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए लगभग 1200 मेला स्पेशल ट्रेनें चलाएगा. इन ट्रेनों को मुख्य स्नान पर्वों पर चलाया जाएगा. जबकि 2019 में कुंभ के लिए रेलवे ने 800 मेला स्पेशल ट्रेन चलाई थीं।

इस बार महाकुंभ में लगभग 40 करोड़ श्रद्धालुओं के शामिल होने की उम्मीद है, भारी भीड़ को देखते हुए रेलवे ने ट्रेनों की संख्या बढ़ाकर 1200 कर दी गई है. जरूरत पड़ने पर स्पेशल ट्रेनों की संख्या को बढ़ाया भी जा सकता है. इसके साथ ही ट्रेनों के रैक को भी इस बार दोगुना कर दिया गया है।

नार्थ सेंट्रल रेलवे के प्रयागराज मंडल के डीआरएम हिमांशु बडोनी के मुताबिक महाकुंभ के मद्देनजर, प्रयागराज जिले के 9 स्टेशनों पर करीब 800 करोड़ खर्च कर यात्री सुविधाओं को मजबूत किया जा रहा है. कुंभ से जुड़े सभी कार्य अक्टूबर 2024 तक पूरे कर लिए जाएंगे. इसके साथ ही रेलवे ने कुंभ के लिए विशेष पर्यटक ट्रेनों का संचालन करने का भी निर्णय लिया है. कुंभ में आने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ का अंदाजा लगाने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद भी ली जाएगी. जिससे अचानक भीड़ बढ़ने और भगदड़ जैसी स्थितियों से निपटा जा सके।

महाकुंभ 2025 की क्या है डेट? इस बार स्नान उत्सवों की तारीख पहले ही एलान कर दिया गया, जिससे श्रद्धालुओं और पर्यटकों को प्रयागराज की यात्रा की बेहतर योजना और तैयारी करने में मदद मिलेगी. प्रयागराज में आगामी वर्ष यानि 2025 में होने वाले महाकुंभ की शुरूआत 13 जनवरी 2025 को पौष पूर्णिमा के स्नान पर्व  के साथ शुरू होगी।

इसके बाद 14 जनवरी को मकर संक्रांति’ शाही स्नान और 29 जनवरी को मौनी अमावस्या स्नान पर्व होगा. मेले का तीसरा और अंतिम शाही स्नान बसंत पंचमी का स्नान पर्व 3 फरवरी 2025 को होगा. जबकि महाशिवरात्रि का अंतिम आधिकारिक स्नान पर्व 26 फरवरी को होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button