छत्तीसगढ़फीचर्ड

बड़ा अधिकारी बताकर धमकाकर ब्लैकमेल करने वाला आरोपी यूपी से गिरफ्तार, सरपंच से लाखों रुपए का किया था डिमांड

आरोपी द्वारा केरा सरपंच को 10- 20 लाख रुपया का रिकबरी भरना पड़ेगा, सरपंची चला जाएगा कहकर दी गई थी धमकी…आरोपी द्वारा सरपंच को टोल फ्री नंबर में शिकायत की भी दी गई धमकी…आरोपी को साइबर एनालिसिस के माध्यम से उत्तर प्रदेश से किया गिरफ्तार…


जांजगीर चांपा। प्रार्थी लोकेश कुमार शुक्ला को दिनांक 02.07.2023 को मोबाइल धारक आरोपी सीनियर आफिसर बोल रहा हूं कहकर टोल फ्रि नं0 पर 10-20 लोग शिकायत किये हैं जिस पर आपकी जांच टीम रायपुर की टीम आकर जांच करेगी एक इंच अगर काम इधर से उधर कम निकला तो 10 से 20 लाख रुपये का रिक्वरी भरना पड़ेगा व तुरंत आपकी सरपंची जायेगी कहकर चमकाने लगा तथा रविवार हैं सभी लोग मोबाईल सीसीटीवी कैमरा बंद कर मंत्रालय में बैठे हैं कुछ करो दोनो लोग मिलकर रहोगे तो फायदा में रहोगे।

आप हमसे कमाओगे हम आपसे कमायेगें कहते हुये पैसा की मांग करने लगा व बोलते हैं कि फोन पे चलाते हो अधिकारी लोग बैठे हैं कही से करालो चाय पानी की व्यस्था लगेगा आज रविवार हैं सब अधिकारी मिलकर पार्टी करेगें इसलिये आज रविवार को फोन किया हूं, आप समझ सकते हैं कहकर धमकी देने लगा व फोन पे का नम्बर पुछा तो नही बताया और फोन काट दिया कि रिपोर्ट पर मोबाईल धारक के विरुद्ध थाना नवागढ़ अपराधधारा 384, 419, 506 भादवि सदर कायम कर विवेचना में लिया गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुये विशेष टीम तथा सायबर सेल को मोबाइल धारक आरोपी की पतासाजी के लिए लगाया गया। तकनीकी एवं मुखबीर से प्राप्त सूचना के आधार पर अलग अलग टीम उत्तर प्रदेश भेजा गया टीम के द्वारा तत्परता से आरोपी पुस्पेंद्र कुमार यादव उम्र 28 साल निवासी खोरयान्ना थाना कटेरा झांसी (उत्तर प्रदेश) को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया।

आरोपी के द्वारा अपराध सबुत स्वीकार करने एवं अपराध धारा सदर का सबुत पाये जाने पर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।

उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी तुलसिंह पत्तावी, उप सुरेश ध्रुव, एएसआई सुरेंद्र कश्यप, प्रधान आर राजकुमार चंद्रा, आर वीरेंद्र टंडन एवं सायबर जांजगीर का विशेष योगदान रहा।

नाम आरोपी
पुस्पेंद्र कुमार यादव उम्र 28 साल निवासी खोरयान्ना थाना कटेरा झांसी (उत्तर प्रदेश)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button