खास खबरछत्तीसगढ़देश-दुनियाफीचर्ड

भारी बारिश का ‘तांडव’ जारी: छत्तीसगढ़ में तूफानी बारिश की संभावना, जानें आज देशभर में कैसा रहेगा मौसम?

छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, राजस्थान, पंजाब, जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, गुजरात, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, केरल के अलग-अलग हिस्सों में तूफानी बारिश होने की संभावना है…

नईदिल्ली (ए)। मानसून के चलते देश के ज्यादातर हिस्सों में बारिश देखने को मिल रही है. कुछ राज्यों में बारिश आसमान से आफत बनकर बरस रही है. आलम ये है कि महाराष्ट्र के रायगढ़ में भारी बारिश के बाद पूरा गांव भूस्खलन की चपेट में आ गया, जिसमें अब तक 22 लोगों की मौत होने की खबर सामने आई है. साथ ही मुंबई में बारिश के बाद अलग-अलग जगहों पर जलभराव की समस्या पैदा हो गई. मौसम विभाग ने यूपी समेत कई राज्यों में झमाझम बारिश होने का अलर्ट जारी किया है. वहीं दूसरी ओर लद्दाख के लेह में बादल फटने से तबाही मच गई है।

कैसा रहेगा मौसम मौसम विभाग के मुताबिक, शनिवार 22 जुलाई को पश्चिम बंगाल, झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, राजस्थान, पंजाब, जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, गुजरात, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, केरल के अलग-अलग हिस्सों में तूफानी बारिश होने की संभावना है।

इसके अलावा लक्षद्वीप और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह, मध्य प्रदेश, गुजरात, कोंकण-गोवा और तटीय कर्नाटक के कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है. इसके साथ ही बिहार, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली और तमिलनाडु में बिजली गिरने के साथ ही छिटपुट बारिश की संभावना जताई गई है।

महाराष्ट्र में भारी बारिश के बाद हालात बेकाबू 
महाराष्ट्र के अलग अलग जिलों में बारिश से हाल बेहाल है. मौसम विभाग लगातार भारी बारिश का अलर्ट जारी कर रहा है. बारिश से मुंबई के कई हिस्सों में बारिश के चलते जलभराव हो गया है जिससे लोगों की परेशानियां बढ़ गई हैं. चेंबूर, कुर्ला और बांद्रा में लगातार बारिश हो रही है. इसके अलावा राजस्थान के बाड़मेर में भी मूसलाधार बारिश के चलते बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए. यहां आंधी के साथ बारिश का कहर देखने को मिल रहा है।

बाड़मेर के बालोतरा में आंधी और बारिश से कहीं बिजली के खंभे गिर गए तो कहीं पेड़ उखड़ गए. बताया जा रहा है कि बिपरजॉय तूफान के बाद यहां पहली बार इतनी तेज बारिश देखने को मिली है. महाराष्ट्र में आज भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. पालघर में बारिश का रेड अलर्ट जारी है तो वहीं मुंबई और ठाणे में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. इसके अलावा रायगढ़ और रत्नागिरी के लिए भी मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button