छत्तीसगढ़फीचर्ड

नाबालिग छात्राओं के साथ छेड़छाड़ करने वाला आरोपी एलबी शिक्षक गिरफ्तार

राजनांदगांव। दिनांक 21.07.2023 को प्रार्थी अगनू दास बघेल पिता संगू दास बघेल उम्र 56 साल शासकीय उच्चतर मा० विद्यालय भण्डारपुर ग्राम घोठिया थाना खैरागढ़ जिला केसीजी के द्वारा लिखित आवेदन दिया दिनांक 19.07.2023 को शा० उ० मा० वि० भडारपुर में बाल संरक्षण आयोग छ०ग० के सदस्य संगीता गजभिये का स्कूल दौरा कार्यक्रम था जहां पर स्कूली बच्चों गुड टच बैड टच के संबंध में जानकारी दे रहे थे। उनके द्वारा किसी प्रकार की समस्या पूछने पर चला कक्षा 10वीं अध्ययनरत नाबालिग छात्रा के द्वारा बताया गया कि स्कूल के शिक्षक राजेश ठाकुर गलत आचरण करते है।

जिसमें आरोपी राजेश कुमार ठाकुर एलबी टीचर द्वारा वही पर अध्ययनरत नाबालिग छात्रा ने बतायी कि राजेश ठाकुर निक्षक गलत नियत से वर्ष 2022 को कक्षा नवमी में पढ़ रही थी तब कक्षा में राजेश कुमार ठाकुर अंग्रेजी कापी जांच के बहाने कक्ष में बुलाकर कहां कि आप मेरी GF बनोगे क्या तुम बेस्ट स्टूडेंट हो यहां आवोगी जावोगी तो कोई नहीं जान पायेगा।

दूसरी छात्रा से आरोपी ने उन्हें मो0 सा0 से घर जाते समय छात्रा से दोस्ती करोगी क्या और फोन में बात कर सकती हो क्या और यह बात किसी को मत बताना इस बात से छात्रा बहुत डर गई थी। उनकी नियत अच्छी नही लगी थी तो चौकी प्रभारी द्वारा अवगत तत्काल वरिष्ठ अधिकारियो को अवगत कराकर मामला नाबालिग छात्रा का होने से महिला पुलिस अधिकारी उपनिरीक्षक राधा बोरकर के द्वारा प्रार्थी के लिखित आवेदन पर आरोपी राजेश कुमार ठाकुर द्वारा अपराध घटित करना पाये जाने से अपराध क्रमांक 465/2023 धारा 354(क) (1) (iv), 509 भादवि 11 (1), 12 पाक्सो पुलिस चौकी मोहारा में कायम कर विवेचना में लिया गया।

घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव अभिषेक मीणा के निर्देशन पर अति० पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव लखन पटले एवं एसडीओपी डोंगरगढ़ प्रभात पटेल के अवगत कराया गया, निर्देशानुसार तत्काल कार्यवाही करने के आदेश पर चौकी प्रभारी मोहारा पिल्लुराम मंडावी के नेतृत्व में एक पुलिस टीम तैयार कर तत्काल आरोपी पतातलाश की गई, आरोपी राजेश कुमार ठाकुर को वर्तमान पता राजनांदगांव से हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर जुर्म करना स्वीकार किया। आरोपी कृत्य अपराध धारा सदर पाये जाने से दिनांक 22.07.2023 को विधिवत गिरफ्तार कर ज्युडीसियल रिमाण्ड पर भेजा गया।

उक्त सराहनीय कार्यवाही में चौकी प्रभारी उप निरी0 पिल्लुराम मंडावी, सउनि महेन्द्र यादव, प्र0आर0 महेन्द्र साहू आर0 सुरेन्द्र रामटेके, मनीष सोनकर, आनंद देवाले, रोशन देखमुख, खम्हन सिन्हा की सराहनीय भूमिका रही।

आरोपी नाम-: राजेश कुमार ठाकुर पिता माहरू राम ठाकुर उम्र 44 साल साकिन बटेरा थाना डौण्डी लोहारा जिला बालोद (छ0ग0)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button