देश-दुनियाफीचर्ड

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से सपरिवार मिले महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे

सीएम शिंदे ने बताया कि इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री को पिछली महाराष्ट्र विकास अघाड़ी सरकार के दौरान रुकी हुई परियोजनाओं की प्रगति और महाराष्ट्र में भारी बारिश से पड़े प्रभाव के बारे में भी जानकारी दी…

नईदिल्ली (ए)। राकांपा के अजित पवार के महाराष्ट्र की गठबंधन सरकार में शामिल होने और इसके के बाद भाजपा-शिवसेना गठबंधन में बेचैनी के बीच महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने  शनिवार को पीएम मोदी से मुलाकात की है। वे अपने परिवार के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उनके लोक कल्याण मार्ग स्थित आवास पर मिलने पहुंचे।

पीएम से मुलाकात के बाद एकनाथ शिंदे ने बताया कि ‘मैं और मेरा परिवार पीएम मोदी से मिले। उन्होंने हमें अपना काफी समय दिया और मैं इसके लिए उन्हें धन्यवाद देना चाहता हूं।’

सीएम शिंदे ने यह भी बताया कि इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री को पिछली महाराष्ट्र विकास अघाड़ी सरकार के दौरान रुकी हुई परियोजनाओं की प्रगति और महाराष्ट्र में भारी बारिश से पड़े प्रभाव के बारे में भी जानकारी दी। सीएम शिंदे ने यह भी कहा कि मेरे पिता शंभाजी प्रधानमंत्री से मिलने के इच्छुक थे। मुझे खुशी है कि उनकी इच्छा पूरी हुई।

इस मुलाकात को सीएम एकनाथ शिंदे ने एक शिष्टाचार मुलाकात करार दिया है। बावजूद इसके राजनीतिक हलकों में इसे लेकर अलग-अलग कयास लगाए जा रहे हैं। यह भी बताया जा रहा है कि वह गृहमंत्री अमित शाह से भी मुलाकात करेंगे। वहीं, महाराष्ट्र में हुए हालिया कैबिनेट विस्तार के बीच अजित पवार के बढ़ते कद को देखते हुए नेतृत्व परिवर्तन की भी अटकलें तेज हैं। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button