खास खबरदेश-दुनियाफीचर्ड

रोजगार मेला भाजपा और एनडीए सरकार की एक अलग पहचान बन चुकी है : पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने करीब 70 हजार युवाओं को सरकारी नौकरियों के ज्वाइंनिंग लेटर बांटे हैं. डाक विभाग से लेकर होम मिनिस्ट्री में युवाओं को नौकरियां दी गई हैं…

नईदिल्ली (ए)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 70 हजार युवाओं को अप्वॉइंटमेंट लेटर बांटे हैं. इन युवाओं को सरकार के विभिन्न विभागों में नौकरियां दी गई हैं. पीएम नरेंद्र मोदी ने आज सुबह 10:30 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से लगभग 70,000 नव नियुक्त भर्तियों को  नियुक्ति पत्र दिए हैं।

यह ज्वाइंनिंग लेटर देश में 43 जगहों पर आयोजित रोजगार मेला के तहत बांटे गए हैं. रोजगार मेला केंद्र सरकार की एक खास पहल है, जिसके तहत जल्द और बिना परेशानी के अप्वॉइंटमेंट लेटर दिए जाते हैं. सरकार को उम्मीद है कि रोजगार मेला आने वाले समय में रोजगार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायेगा. साथ ही युवाओं को उनके सशक्तिकरण और राष्ट्रीय विकास में भा​गीदारी के लिए सार्थक अवसर देगा।

केंद्र सरकार के साथ ही राज्य सरकारें भी रोजगार मेले के तहत युवाओं को नियुक्ति पत्र बांट रही हैं. पीएम मोदी ने आज देश भर से चुनी गई नई भर्तियां वित्तीय सेवा विभाग, डाक विभाग, स्कूल शिक्षा विभाग, उच्च शिक्षा विभाग, रक्षा मंत्रालय, राजस्व विभाग, कल्याण, परमाणु ऊर्जा विभाग, रेल मंत्रालय, लेखापरीक्षा और लेखा विभाग, परमाणु ऊर्जा विभाग और गृह मंत्रालय, स्वास्थ्य और परिवार मंत्रालय सहित विभिन्न विभागों में नियुक्ति कर्मचारियों को ज्वाइंनिंग लेटर दिए हैं।

रोजगार मेला के तहत 10 लाख नौकरियां दिया जा रहा है. सरकारी पोर्टल के तहत 10 लाख युवाओं को प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है. वहीं एसएसी, यूपीएससी और रेलवे के तहत 8 लाख 82 हजार लोगों को नौक​री दी जा चुकी है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि रोजगार मेला भाजपा और एनडीए सरकार की एक अलग पहचान बन चुकी है. वहीं कई राज्यों में भी रोजगार मेला के तहत अप्वॉइंटमेंट लेटर दिए जा रहे हैं. पीएम मोदी ने नियुक्ति पत्र पाने वाले युवाओं और उनके परिवारों को बधाई दी. उन्होंने 70 हजार 126 युवाओं को लेटर दिए हैं।

पीएम ने कहा कि जहां एक तरफ ग्लोबल मंदी की आ रही है. वहीं दूसरी ओर भारत की अर्थव्यवस्था तेजी से बढ़ रही है. बड़ी-बड़ी कंपनियां भारत आना चाहती है. ऐसे में आने वाले समय में भारत में बड़े स्तर पर रोजगार पैदा होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button