खास खबरदेश-दुनियाफीचर्ड

वैज्ञानिकों ने बना दिया है 4 दिन में बढ़ती उम्र पर ब्रेक लगाने वाला केमिकल, अब हमेशा जवान दिखेंगे आप

हार्वर्ड मेडिकल स्कूल के एंटी-एजिंग रिसर्चर्स ने हाल ही में 6 केमिकल्स को मिला कर एक ऐसा केमिकल तैयार किया है, जो आपको चार दिन के भीतर जवान दिखाने लगता है…

नईदिल्ली (ए)। भारत समेत पूरी दुनिया में लोग जवान बने रहने के लिए तरह तरह के उपाय अपना रहे हैं. कोई सर्जरी करा रहा है, तो कई अलग अलग तरह के क्रीम लगा रहा. लेकिन इन सब के बीच एक ऐसी खबर आई है, जिसने पूरी दुनिया को चौंका दिया है. दरअसल, हार्वर्ड मेडिकल स्कूल के वैज्ञानिकों ने एक ऐसा केमिकल इजाद किया है, जो चार दिन में ही आपकी उम्र को रिवर्स कर देता है. यानी चार दिन बाद से ही आपकी जवानी वापिस लौटने लगती है।

हार्वर्ड मेडिकल स्कूल के एंटी-एजिंग रिसर्चर्स ने हाल ही में 6 केमिकल्स को मिला कर एक ऐसा केमिकल तैयार किया है, जो आपको चार दिन के भीतर जवान दिखाने लगता है,  सब बड़ी बात तो ये है कि ये केमिकल इस्तेमाल करने के चार दिन बाद ही ये उम्र बढ़ने की प्रक्रिया को रिवर्स कर देता है. रिसर्च में शामिल कुछ शोधार्थियों का तो यहां तक दावा है कि इससे वो किसी भी इंसान के शारीरिक और मानसिक रोग को ठीक कर सकते हैं. यानी सिर्फ एक दवा की मदद से वैज्ञानिक अब कई तरह की बीमारियों का इलाज कर सकते हैं. हालांकि, इस दवाई को अभी मास लेवल पर बनाने में काफी समय लगेगा, इसलिए तब तक लोगों को इसका इंतजार करना होगा।

इस केमिकल को वैज्ञानिक एक गोली की शक्ल देने में लगे हुए हैं. यानि ये टैबलेट की तरह अन्य दुकानों में आसानी से उपलब्ध होगा, जिसे लेकर इंसान ताउम्र जवान बने रहेंगे. इस गोली को लेने के बाद आपके शरीर में कई तरह के बदलाव होंगे. जैसे, आपकी आंखों की रोशनी बेहतर हो जाएगी, स्किन से झुर्रियां गायब होने लगेंगी, कई तरह की बीमारियां नहीं होंगी और इस एक गोली से आपकी कोशिकाएं पहले के मुकाबले बेहतर तरीके से विकास करेंगी।

वहीं कुछ रिसर्चर्स का कहना है कि वो इस दवाई से मेंटल डिसऑर्डर की दिक्कत को भी ठीक कर सकते हैं. इसके साथ ही इस एक गोली से वो डिप्रेशन के इलाज की भी बात की जा रही है. वैज्ञानिकों का अनुमान है कि अगर मास लेवल पर ये प्रयोग सफल रहा तो आने वाले समय में कोई जल्दी बूढ़ा ही नहीं दिखेगा. सबसे बड़ी बात कि इस दवाई की वजह से लोग सर्जरी के मोटे खर्चे से भी बच जाएंगे और एक गोली खा कर खुद को जवान कर लेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button