दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

भिलाई में पूर्व नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने परिवार संग की पूजा, धार्मिक आयोजन के लिए दया सिंह की थपथपाई पीठ

भिलाई। वैसे तो सावन सोमवार को हर बार मंदिर-शिवालयों में विशेष पूजा-अर्चना होती है। लोग जलाभिषेक करते हैं। रूद्रामहाभिषेक से लेकर पूजा-अर्चना की जाती है। भिलाई में हर सोमवार को शहर के अलग-अलग शिव मंदिरों में भी बोल बम सेवा एवं कल्याण समिति की ओर से रूद्राभिषेक कराया जा रहा है।

इस रूद्राभिषेक में छत्तीसगढ़ के गणमान्य राजनेता शामिल हो रहे हैं। इस सोमवार को छत्तीसगढ़ विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष व पूर्व नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक अपने परिवार संग पूजा-अर्चना में शामिल हुए। सेक्टर-4 स्थित सोमेश्वर मंदिर में पूजा हुई।

समिति के अध्यक्ष दया सिंह ने बताया कि भोले बाबा का आशीर्वाद लेने के लिए आज पूर्व नेता प्रतिपक्ष कौशिक का पत्नी, बेटा, बहु पूरा परिवार पहुंचा। आचार्य कान्हा महाराज ने पूरे विधि-विधान से पूजा-अर्चना कराई।

पूजा अर्चना मे शामिल होने वाले पार्षद ईश्वरी नेताम, वीना चंद्राकर, महेश वर्मा,शाकुंतल साहू, संजय दानी, सरिता बघेल, गिरजा,योगेन्द्र सिंह, मोहन देवांगन, निर्मला नायडू एवं सेंकड़ों बोल बम समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button