दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

भिलाई चरोदा निगम ने हरियाली की विशेष पहल की शुरुआत कर निहारिका परिसर के व्यापारियों को वितरित किए पौधे

भिलाई 03। नगर पालिक निगम भिलाई चरोदा के महापौर निर्मल कोसरे एवं व्यापारी संघ द्वारा मंगलवार को हरियाली की विशेष पहल की शुरुआत की गई है। जिसमे स्थल उपलब्धता अनुसार व्यापारियों द्वारा पौधे लगाए जाएंगे एवं जगह न होने की स्थिति में गमलों में पौधे लगाए जाएंगे।

मंगलवार को इसकी शुरुआत करते हुए निहारिका परिसर सिरसा चौक से इस विशेष पहल की गई। निहारिका परिसर स्थित सभी दुकानों में महापौर द्वारा व्यापारियों को गमला में लगे पौधे भेंट किए गए तथा इसके रखरखाव की बात कही गई।

ज्ञात हो कि छत्तीसगढ़ शासन द्वारा हरेली पर्व से ही प्रदेश को हराभरा करने के पहल की गई है, जिसके तहत पेड़ लगाने का काम किया जा रहा है। इसमें वन विभाग, नगर निगम और अन्य विभाग द्वारा पौधा वितरण कर पेड़ लगाने के लिए लोगो से अपील कर जागरूक भी कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button