खास खबरछत्तीसगढ़फीचर्ड

छत्तीसगढ़ शासन ने कैबिनेट मंत्रियों के जिला प्रभार में किया बदलाव, जानिए किस मंत्री को कहा की मिली जिम्मेदारी?

रायपुर। गुरुवार को छत्तीसगढ़ शासन ने कैबिनेट मंत्रियों के जिला प्रभार में बदलाव किया गया है. जिसका आदेश सचिव डीडी सिंह ने जारी किया है. जारी आदेश के अनुसार, उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव को बेमेतरा और कबीरधाम का प्रभार दिया गया है. वहीं गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू को महासमुंद और बिलासपुर का प्रभार सौंपा गया है।

केबिनेट मंत्री रविंद्र चौबे को रायपुर औऱ रायगढ़, मंत्री मोहम्मद अकबर को दुर्ग औऱ बालोद, कवासी लखमा को बस्तर, दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा, बीजापुर, कोंडागांव औऱ नारायणपुर का प्रभार दिया गया है।

इसके अलावा मंत्री शिवकुमार डहरिया को सरगुजा (अंबिकापुर) बलरामपुर-रामानुजगंज, सूरजपुर, कोरबा, मंत्री अनिला भेड़िया को उत्तर बस्तर कांकेर और धमतरी, गुरू रूद्र कुमार को मुंगेली और सुकमा, मंत्री जयसिंह अग्रवाल को जांजगीर-चांपा, गौरेला-पेंड्रा-मरावही और सक्ती, मंत्री उमेश पटेल को बलौदाबाजार-भाटापारा, सारंगढ़-बिलाईगढ़ औऱ जशपुर का प्रभार दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button