खास खबरछत्तीसगढ़फीचर्ड

छत्तीसगढ़ के 08 जिलों के 11396 निवेशकों से 54.38 करोड़ ₹ से अधिक की ठगी करने वाला विनायक होम्स एंड रियल स्टेट प्राईवेट लिमिटेड का फरार संचालक उज्जैन से गिरफ्तार

आरोपी अपने 04 अन्य साथियों के साथ मिलकर जिला जशपुर के कुल 792 निवेशकों से रू. 1,60,51,534 /-(एक करोड़ साठ लाख, इंक्यावन हजार पाॅंच सौ चैंतीस) रू. निवेश कराकर की गई थी ठगी…आरोपी उज्जैन में झोपड़ीनुमा मकान बनाकर छिपकर रह रहा था…आरोपी के विरूद्ध छत्तीसगढ़ राज्य के जिला रायपुर, कोरबा, जाॅंजगीर-चांपा, बलौदाबाजार के थानों में अपराध दर्ज है…

जशपुर। पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज, सरगुजा रामगोपाल गर्ग (भा.पु.से.), पुलिस अधीक्षक जशपुर जे.आर. ठाकुर द्वारा चिटफंड प्रकरणों में फरार संचालकों की गिरफ्तारी तथा संपत्ति के चिन्हांकन के निर्देश दिये गये थे, जिसके परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जशपुर उमेश कुमार कश्यप के मार्गदर्शन एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कुनकुरी संदीप मित्तल के नेतृत्व में चिटफंड कंपनी के फरार संचालकों की पता-तलाश एवं गिरफ्तारी हेतु विशेष टीम को मध्य प्रदेश भेजा गया था, जिसमें विनायक होम्स एंड रियल स्टेट प्राईवेट लिमिटेड के फरार संचालक फूलचंद बिशे निवासी इन्दौर (म.प्र.) को उज्जैन से गिरफ्तार कर जशपुर लाया गया है।

आवेदिका निर्मला बाई निवासी गढ़ाटोली जशपुर द्वारा प्रेषित शिकायत के संबंध में जाॅंच हेतु थाना प्रभारी सिटी कोतवाली जशपुर को सौंपा गया था। जाॅंच में पाया गया कि दिनांक 18.12.2021 को प्रार्थिया से आरोपीगण विनायक होम्स प्राईवेट लिमिटेड चिटफंड कंपनी के संचालक 1-जितेन्द्र विशे निवासी अम्बेडकर नगर इन्दौर (म.प्र.) 2- फूलचंद विशे निवासी अम्बेडकर नगर इन्दौर (म.प्र.) 3-योगेन्द्र विशे निवासी अम्बेडकर नगर इन्दौर (म.प्र.) 4-कालू सिंह वर्मा निवासी टिकरिया जिला रायगढ़ (छ.ग.) एवं 5- युवराज मालाकार निवासी देवास नाका इन्दौर (म.प्र.) द्वारा मिलकर एजेंटो के माध्यम से विनायक होम्स एंड रियल स्टेट प्राईवेट लिमिटेड कंपनी में रकम निवेश करने पर जमा रकम तीन गुना हो जायेगा तथा प्रत्येक वर्ष अलग से कमीशन रू. 25 हजार रू. मिलेगा बोलकर बहला-फुसलाकर आवेदिका से रू. 1,20,000 /- लेकर उसे चेकनुमा कागज दिये तथा आवेदिका के पड़ोस में रहने वाली एक अन्य महिला से भी रू. 20,000 लिये हैं, एवं क्षेत्र के अन्य निवेषकों से भी लाखों रू. की ठगी की गई है।

शिकायत सही पाये जाने पर जाॅंच पश्चात् आरोपियों के विरूद्ध थाना सिटी कोतवाली जशपुर में अप.क्र. 52/18 धारा 420, 120 (बी) भा.द.वि. एवं छ.ग. निक्षेपकों का हित संरक्षण अधिनियम् की धारा 10 के तहत् अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। आरोपी फूलचंद बिसेन अपने 04 अन्य साथियों के साथ मिलकर जशपुर थाना क्षेत्र के कुल 785 निवेशकों से रू. 1,59,85,534 /-(एक करोड़ उनसठ लाख, पचासी हजार पाॅंच सौ चैंतीस) रू. ठगी करना पाया गया।

इसी प्रकार आवेदक प्रेमचंद सिंह उम्र 50 साल निवासी बिहाबाल थाना कांसाबेल ने दिनांक 15.04.2017 को थाना फरसाबहार में रिपोर्ट दर्ज कराया कि जितेन्द्र विशे ने अपने एजेंटों के माध्यम से विनायक होम्स एंड रियल स्टेट प्राईवेट लिमिटेड कंपनी में रकम निवेश करने पर जमा रकम तीन गुना हो जायेगा तथा प्रत्येक वर्ष अलग से कमीशन रू. 25 हजार रू. मिलेगा बोलकर बहला-फुसलाकर क्षेत्र के अन्य 06 कुल 07 निवेशकों से रू. 66,000 (छियासठ हजार रू.) निवेश कराया गया था। जिस पर आरोपी के विरूद्ध थाना फरसाबहार में अप.क्र. 29/17 धारा 420, 34 भा.द.वि. एवं छ.ग. निक्षेपकों का हित संरक्षण अधिनियम् की धारा 10 के तहत् अपराध पंजीबद्ध किया गया है।

प्रकरण की विवेचना दौरान मुखबीर की सूचना एवं सायबर सेल के सहयोग से आरोपी फूलचंद बिशे के थाना नागझिरी जिला उज्जैन (मध्य प्रदेश) क्षेत्र में रहने की सूचना मिलने पर जिला जशपुर से टीम बनाकर उज्जैन भेजा गया, टीम द्वारा 02 दिनों तक स्थानीय पुलिस के सहयोग से पतासाजी कर दबिश देकर उसे अभिरक्षा में लेकर जशपुर लाया गया। पूछताछ में आरोपी ने उक्त अपराध को अपने साथियों के साथ मिलकर घटित करना स्वीकार किया। आरोपी फूलचंद बिशे उम्र लगभग 72 वर्ष निवासी 194 अम्बेडकर नगर इन्दौर (मध्य प्रदेश) हाॅल मुकाम-हामुखेड़ी गलचा बस्ती उज्जैन थाना नागझीरी जिला उज्जैन (म.प्र.) को दिनांक 27.07.2023 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।

प्रकरण का सहआरोपी युवराज मालाकार उम्र 51 वर्ष निवासी 291 श्रीराम कृष्णबाग कालोनी इन्दौर थाना खजराना जिला इन्दौर (म.प्र.) को पूर्व में जिला जेल बलौदाबाजार से प्रोडक्षन वारंट में प्राप्त कर जशपुर लाकर दिनांक 10.12.2021 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया एवं प्रकरण के 01 और आरोपी जितेन्द्र बिशे को फरसाबहार के प्रकरण में गिरफ्तार किया जा चुका है। प्रकरण के शेष आरोपियों की लगातार पता-तलाश की जा रही है।

विनायक होम्स एवं रियल स्टेट प्राईवेट लिमिटेड के नाम से चिटफंड कंपनी बनाकर आरोपियों द्वारा विभिन्न जिलों में जो ठगी की गई है, उसका विवरण पृथक से संलग्न है।
उक्त कंपनी के नाम से संचालकों द्वारा निवेशकों से वसूल की गई राशी से खरीदी गई अचल संपत्तियों के चिन्हांकन एवं कुर्की के पश्चात् नीलामी की प्रक्रिया जारी है।

प्रकरण की विवेचना कार्यवाही एवं आरोपी को गिरफ्तार करने में निरीक्षक रविशंकर तिवारी, स.उ.नि. मनोज साहू, प्र.आर. 274 त्रिनाथ यादव, प्र.आर. 354 कार्तिक भगत, आर. 392 अमित त्रिपाठी एवं आर. बसंत खुंटिया, आर. विनोद यादव, आर. गोविन्द यादव, आर. 399 अनिल सिंह का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button