दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

आवश्यकता अनुरूप रिसाली निगम क्षेत्र का हो रहा विकास- गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू

रिसाली। दुर्ग ग्रामीण विधायक व प्रदेश के लोक निर्माण, गृह और कृषि मंत्री ताम्रध्वज साहू लगातार दूसरे दिन निगम क्षेत्र में भूमिपूजन किया। उन्होंने एक करोड़ 5 लाख 4 हजार राशि स्वीकृति कराई है। गुरूवार को मंत्री ने भूमिपूजन करते कहा कि आवश्यकता अनुरूप रिसाली में विकास हो रहा है।

क्षेत्रीय विधायक व मंत्री भूमिपूजन करने मरोदा सेक्टर पूर्व, मरोदा सेक्टर पश्चिम, टंकी मरोदा, मरोदा कैंप, डीपीएस रिसाली सेक्टर होते एकता मंच वार्ड 10 पहुंचे। कार्यक्रम के बाद उन्होंने निगम क्षेत्र के टाउनशिप में रहने वाले नागरिकों से चर्चा कर आश्वस्त किया कि प्राथमिकता के आधार पर कार्य किया जा रहा है। टाउनशिप होने की वजह से पहले संयंत्र प्रबंधन से चर्चा कर औपचारिकता पूरी करनी होती है।

उन्होंने कहा कि वे लगातार अधिकारियों से चर्चा भी कर रहे है। मूलभूत सुविधा के तहत टाउनशिप में पानी निकासी संसाधन और सुगम मार्ग उपलब्ध कराने सीसी रोड और मंच निर्माण के लिए मंत्री ने भूमिपूजन किया। उन्होंने कहा कि आवश्यकता अनुरूप रिसाली निगम क्षेत्र का विकास हो रहा है।

भूमिपूजन कार्यक्रम में महापौर शशि सिन्हा, सभापति केशव बंछोर, पीसीसी महामंत्री जितेन्द्र साहू, एमआईसी अनुप डे, चन्द्रभान सिंह ठाकुर, गोविंद चतुर्वेदी, चन्द्रप्रकाश सिंह निगम, ईश्वरी साहू, परमेश्वर कुमार, पार्षद सरिता देवांगन, जमुना ठाकुर, अनिल कुमार, डाॅ. सीमा साहू, शीला नारखेड़े, रेखा देवी, संजू नेताम, विनय नेताम, विधि यादव एल्डरमेन संध्या वर्मा, मो. निजाम आदि उपस्थित थे।

मंत्री ताम्रध्वज साहू शाम 5 बजे वार्ड 22 अवन्ती उद्यान, 5ः15 बजे वार्ड 26 कल्पमुक्ता अपार्टमेंट के पास, 5ः30 बजे वार्ड 31 रिसाली बस्ती सब्जी मार्केट मंच के पास, 5ः45 बजे वार्ड 28 शीतला मंदिर, 6 बजे वार्ड 29 शारदा विद्यालय के सामने एवं 6ः15 बजे वार्ड 30 मील पारा में आयोजित भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल होंगे।

वार्ड 11 में पुलिया निर्माण 14.25 लाख, मंच शेड 6 लाख, वार्ड 12 पेवर ब्लाक 14.07 लाख, वार्ड 13 सामुदायिक भवन 13.02 लाख, नाली निर्माण 1.07 वार्ड 14 सीसी रोड 1.74, नाली निर्माण 3.33 लाख, सीसी रोड 6.85 लाख, मंच निर्माण 2.15 लाख, वार्ड 9 में नाली निर्माण 7.79 लाख, नाली निर्माण 6.49 लाख, वार्ड 10 में पाॅथवे निर्माण 14.28 लाख, शौचालय निर्माण 5.00 लाख।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button