दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

राज्य सरकार की योजनाओं को निचले स्तर तक पहुंचाना सभी लोगों की जिम्मदारी- गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू

दुर्ग। प्रदेश के लोक निर्माण, कृषि एवं गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू आज स्वामी विवेकानंद सभागार पद्मनाभपुर में आयोजित पंचायत सचिव, रोजगार सहायक एवं राजीव युवा मितान, रामायण मण्डली सम्मेलन में शामिल हुए। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष पुष्पा यादव, जनपद अध्यक्ष देवेन्द्र देशमुख सहित विभागीय अधिकारी मौजूद थे। कार्यक्रम की शुरूआत श्री साहू ने छत्तीसगढ़ महतारी के तैलचित्र पर माल्यार्पण दीप प्रज्जवलित कर किया।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मंत्री ताम्रध्वज साहू ने कहा कि पंचायत सचिव, रोजगार सचिव एवं राजीव युवा मितान, रामायण मण्डली की जिम्मेदारी राज्य सरकार की प्राथमिकता वाली योजनाओं को हर वर्ग एवं निचले स्तर तक पहुंचाना है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों की जिम्मेदारी की विस्तार से चर्चा की। रामायण मण्डली के पदाधिकारियों को कहा कि आप लोगों को छत्तीसगढ़ की संस्कृति को पुर्नजीवित करना है।

राज्य सरकार की योजनाओं का निचले स्तर तक पहुंचाने में जनपद पंचायत का महत्वपूर्ण दायित्व होता है। उन्होंने जनपद पंचायत के अधिकारियों को गौठान अध्यक्षों की बैठक, कार्यों की निरागनी एवं प्रशिक्षण समय-समय पर किये जाने की बात कही।

मंत्री श्री साहू ने कहा कि राज्य शासन के मंशानुरूप गांव में स्थापित किए गए गौठान पशुधन के संरक्षण, संवर्धन, वर्मी कम्पोस्ट एवं कीटनाशक दवाईयों, गोबर पेंट आदि के निर्माण तथा शाक-सब्जी के उत्पादन जैसे अनेक आजीविकामूलक गतिविधियों के साथ-साथ ग्रामीणों को स्वरोजगार प्रदान करने का भी माध्यम बन गया है। कार्यक्रम में मंत्री श्री साहू ने अपने करकमलों से 26 कर्मचारियों को उत्कृष्ट कार्यों के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान किया है।


Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button