खास खबरदेश-दुनियाफीचर्ड

बच्चों के साथ मस्ती करते दिखे पीएम मोदी, बोले- इनकी ऊर्जा और उत्साह से मन उमंग से भर जाता है

आज अटल टिंकरिंग लैब्स में 75 लाख से ज्यादा बच्चे साइंस और इनोवेशन की बारीकियों को सीख रहे हैं। यही नन्हे वैज्ञानिक आगे चलकर बड़े-बड़े प्रोजेक्ट्स को लीड करेंगे और भारत को दुनिया का रिसर्च हब बनाएंगे…

नईदिल्ली (ए)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तीन साल पूरे होने के अवसर पर शनिवार को ‘अखिल भारतीय शिक्षा समागम’ के उद्घाटन कार्यक्रम में पहुंचे. इस दौरान वो बच्चों से मिले। पीएम मोदी बच्चों के साथ फोटो में दिख रहे हैं. इसमें दिख रहा है कि बच्चे खेल रहे हैं. उन्होंने ट्वीट कर कहा, ”मासूम बच्चों के साथ आनंद के कुछ पल! इनकी ऊर्जा और उत्साह से मन उमंग से भर जाता है।”

एक और फोटो में पीएम मोदी के साथ बच्चे काफी खुश दिख रहे हैं. इसमें दिख रहा है कि पीएम मोदी बच्चों के साथ मस्ती करते हुए बात कर रहे हैं। बच्चे कुर्सी पर बैठकर ड्राइंग बना रहे हैं. इसमें अलग-अलग रंग भर रहे हैं. इस दौरान पीएम मोदी बच्चों की बनाई गई कलाकारी को बहुत गौर से देखते हुए नजर आ रहे हैं।

पीएम मोदी ने अखिल भारतीय शिक्षा समागम के उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान कहा कि नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के जरिये देश की हर भाषा को उचित सम्मान और श्रेय दिया जायेगा और जो लोग अपने स्वार्थ के लिए भाषा का राजनीतिकरण करने की कोशिश करेंगे, उन्हें अपनी दुकानें बंद करनी होंगी।

दुनिया में भाषाओं की अधिक संख्या और उनके महत्व को ध्यान में रखते हुए पीएम मोदी ने कहा कि कई विकसित देशों को उनकी स्थानीय भाषाओं के कारण बढ़त मिली है. उन्होंने यूरोप का उदाहरण देते हुए कहा कि ज्यादातर देश अपनी मूल भाषा का इस्तेमाल करते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button