छत्तीसगढ़फीचर्ड

पति ने पत्नी और तीन बेटियों की रापा मारकर की हत्या: दरवाजा बंद कर हुआ था फरार, दो दिन बाद सरपंच की सूचना पर पुलिस पहुंची मौके पर, आरोपी गिरफ्तार

पति ने पत्नी और तीन बेटियों की रापा मारकर की हत्या: दरवाजा बंद कर हुआ था फरार, दो दिन बाद सरपंच की सूचना पर पुलिस पहुंची मौके पर, आरोपी गिरफ्तार…

जांजगीर चांपा। ग्राम देवरी चौकी पंतोरा थाना बलौदा निवासी देशराज कश्यप ने अपनी पत्नी मोंगरा बाई उम्र 40 वर्ष एवं 3 पुत्री पूजा उर्फ कल्याणी उम्र 16 वर्ष, भाग्य लक्ष्मी उर्फ पीहू उम्र 10 वर्ष, याचना उम्र 6 वर्ष की रापा से मारकर हत्या कर दी गयी है।

घटना स्थल पर अनु.अधि., FSL टीम एवं चौकी प्रभारी पंतोरा स्टॉफ सहित मौके पर पहुच चुके है। घटना 31 जुलाई की रात्रि की है घटना के बाद से आरोपी घर का दरवाजा बंद करके गांव से फरार हो गया था, जिसे पुलिस द्वारा आज रात्रि में पकड़ा गया है।

घटना की सूचना ग्राम सरपंच द्वारा 2 अगस्त की रात्रि को दी गई थी सूचना मिलने पर तत्काल पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी, मर्ग कायम कर पंचनामा की कार्रवाई की जा रही है। आरोपी देशराज का मानसिक इलाज बिलासपुर में चल रहा है।

31 जुलाई को भी वह अपने चिकित्सक से इलाज कराने अपने साला के साथ बिलासपुर गया था, विगत 10 साल से आरोपी देशराज का मानसिक इलाज चल रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button