दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

बीजेपी की जीत के प्रबल संकेत से भयभीत कांग्रेस नेता दे रहे हैं भाजपा कार्यकर्ताओं की टारगेट किलिंग की धमकी- जितेंद्र वर्मा

दुर्ग। जिला भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा ने मोहला-मानपुर जिले में खुलेआम भाजपा नेताओं की हत्या की धमकी देने के मामले में कड़ी प्रतिक्रिया दी है। श्री वर्मा ने कांग्रेस सरकार पर हमला करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में बीजेपी कार्यकर्ताओं को टारगेट कर उनकी हत्या बस्तर क्षेत्र में लंबे समय से की जा रही है और अब खुलेआम मारने काटने की धमकी दी जा रही है। छत्तीसगढ़ में भूपेश राज में मिली स्वच्छंदता के कारण हिंसात्मक तरीका अपनाने वाले कांग्रेश के नेताओं को कोई भय नहीं है।

प्रिंट मीडिया, सोशल मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के सशक्त होने के बावजूद कांग्रेस विधायक की उपस्थिति में इस प्रकार की धमकी दी जा रही है, यह प्रदेशवासियों के लिए बेहद चिंतनीय है। भूपेश बघेल के नेतृत्व में प्रदेश की कानून व्यवस्था मृत्यु शैया पर है, यही कारण है कि कांग्रेस के नेता बीजेपी नेता और कार्यकर्ताओं को मारने काटने की धमकी सार्वजनिक रूप से दे रहे हैं।

जितेंद्र वर्मा ने कहा कि छत्तीसगढ़ से कांग्रेस की सरकार जाने वाली है। भाजपा कार्यकर्ता गांव- गांव जा कर भूपेश बघेल की नाकामी, वादाखिलाफी, भ्रष्टाचार को बताने का काम कर रहे हैं। जिससे राज्य में भूपेश बघेल की सरकार भाजपा और उसके कार्यकर्ताओं से डरी हुई है।

प्रदेश कांग्रेस सरकार द्वारा एक तरफ भारतीय जनता पार्टी के नेताओं, पूर्व विधायकों की सुरक्षा हटाई जा रही है वहीं दूसरी ओर खुलेमंच से मारने काटने की धमकी दी जा रही है। इस प्रकार छत्तीसगढ़ की शांति व्यवस्था में खलल डालने और प्रदेश को हिंसा की आग में झोंकने का काम भूपेश बघेल सरकार कर रही है। अब इस सरकार के तीन माह ही शेष हैं। इसके आतताई कृत्य से स्पष्ट है इसकी प्रदेश से सदा के लिए विदाई होना तय है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button