दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

भिलाई इस्पात संयंत्र ने किया शानदार उत्पादन, विभिन्न विभागों ने बनाए नये रिकॉर्ड

भिलाई इस्पात संयंत्र ने जुलाई माह 2023 में एक बार फिर शानदार प्रदर्शन किया है और कोक ओवन एवं कोल केमिकल विभाग, ओर हैंडलिंग प्लांट और वायर रॉड मिल से लेकर एमएम और डिस्पैच तक सभी प्रमुख इकाइयों ने भौतिक मापदंडों में नए रिकॉर्ड स्थापित किए हैं।इसके साथ ही अपने द्वारा स्थापित पिछले सर्वश्रेष्ठ आंकड़ों को पीछे छोड़ दिया है। सहयोगी कार्य संस्कृति और औद्योगिक सद्भावना के साथ, उत्साही भिलाई बिरादरी ने सामूहिक रूप से शानदार प्रदर्शन किया है, जिसके परिणाम स्वरूप संयंत्र लगातार कई सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रिकॉर्ड हासिल कर पाने में सक्षम है।

इस उपलब्धि के लिए संयंत्र के प्रभारी निदेशक अनिर्बान दासगुप्ता और कार्यपालक निदेशक (वर्क्स) अंजनी कुमार ने इस शानदार प्रदर्शन और उपलब्धि के लिए सभी संबंधित विभागों के कर्मचारियों और अधिकारियों को बधाई दी है। साथ ही उन्होंने टीमों एवं सहायक विभागों को उनके योगदान के लिए बधाई भी दी है।

ओर हैंडलिंग प्लांट द्वारा अब तक का सर्वश्रेष्ठ डिस्पैच रिकॉर्ड भिलाई इस्पात संयंत्र का ओर हैंडलिंग प्लांट ने जुलाई 2023 में ही सर्वोत्तम सामग्री प्रेषण, सामग्री प्रबंधन और जुलाई माह में रिकॉर्ड संख्या में वैगनों की अनलोडिंग में तीन नए रिकॉर्ड बनाए हैं। जुलाई 2023 में ओर हैंडलिंग प्लांट द्वारा 14,475 वैगनों की रिकॉर्ड अनलोडिंग दर्ज की गई है, जबकि जुलाई 2021 में 13,083 वैगनों की अनलोडिंग का पिछला सर्वश्रेष्ठ रिकॉर्ड दर्ज किया गया था। ओर हैंडलिंग प्लांट मुख्य रूप से सिंटरिंग प्लांट, ब्लास्ट फर्नेस, रिफ्रैक्टरी मटेरियल प्लांट और स्टील मेल्टिंग शॉप सहित प्लांट के अंदर अपने कस्टमर शॉपस् में लौह अयस्क और फ्लक्स सहित कच्चा माल भेजता है।

ओर हैंडलिंग प्लांट ने जुलाई 2023 में 9,42,010 टन के कच्चे माल के रिकॉर्ड प्रेषण के साथ अपना उच्चतम कच्चा माल प्रेषण भी दर्ज किया है। जो जुलाई 2021 में हासिल किए गए 8,78,479 टन के पिछले सर्वश्रेष्ठ रिकॉर्ड को पार कर गया है। जुलाई में ओर हैंडलिंग प्लांट द्वारा कुल मटेरियल हैंडल अपने पिछले सर्वश्रेष्ठ रिकॉर्ड के मुकाबले अधिक है। जुलाई 2023 में 18,89,108 टन सामग्री के साथ अब तक का सबसे अच्छा रिकॉर्ड दर्ज किया है, जबकि जुलाई 2021 में 17,30,420 टन हासिल किए थे।

CO&CCD द्वारा अब तक का सर्वश्रेष्ठ मासिक पुशिंग रिकॉर्ड प्लांट के कोक ओवन और कोल केमिकल डिपार्टमेंट ने भी जुलाई 2023 में पूरे महीने में दैनिक आधार पर औसतन 793 ईक्यू ओवन पुश करके अब तक का सबसे अच्छा मासिक पुशिंग रिकॉर्ड दर्ज किया है, जो जुलाई 2005 में बनाये गए 757 ईक्यू ओवन पुश के पिछले सर्वश्रेष्ठ पुशिंग रिकॉर्ड को पार कर गया है।

वायर रॉड मिल दैनिक रिकॉर्ड प्लांट की वायर रॉड मिल ने 29 जुलाई 2023 को 6/6/6 मिमी के संयोजन में 1620 टन के सादे वायर रॉड कॉइल उत्पाद की रोलिंग करके एक नया दैनिक रिकॉर्ड बनाया है, जो 08 जनवरी 2023 को बनाये गए उसी संयोजन में 1539 टन के पिछले सर्वश्रेष्ठ उत्पादन रिकॉर्ड को पार कर गया है।

मर्चेंट मिल का पाली एवं दैनिक रिकॉर्ड भिलाई इस्पात संयंत्र की मर्चेंट मिल द्वारा 30 जुलाई 2023 को उत्पादन का नया शिफ्ट और दैनिक रिकॉर्ड भी बनाया गया है। विभिन्न आयामों, चैनलों और एंगल्स के टीएमटी बार्स बनाने वाली मर्चेंट मिल ने 100 मिमी सेगमेंट में 1575 टन चैनल रोल करके अब तक का सबसे अच्छा दैनिक रिकॉर्ड हासिल कर नया कीर्तिमान बनाया है, जबकि 22 मई 2022 को पिछला सर्वश्रेष्ठ रिकॉर्ड 1484 टन दर्ज किया गया था। मिल ने 30 जुलाई 2023 की तृतीय पाली (सी शिफ्ट) में 594 टन उत्पादन का अब तक का सर्वश्रेष्ठ शिफ्ट रिकॉर्ड भी हासिल किया है, जबकि 22 मई 2022 को हासिल किए गए 561 टन के पिछले सर्वश्रेष्ठ रिकॉर्ड को पार कर गया है।

ये उल्लेखनीय उपलब्धियाँ संबंधित विभागों में कर्मचारियों के सामूहिक प्रयासों और समन्वय के साथ तकनीकी मानदंडों, सुरक्षा मानदंडों और परिचालन दक्षता के सख्त पालन से अत्यंत समर्पण के साथ काम करने पर हासिल की गई है, जिसके परिणाम स्वरूप उत्पादकता में सुधार हुआ और संयंत्र पिछले रिकॉर्ड्स को पार करते हुए नये कीर्तिमान स्थापित कर रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button