Uncategorised

ओडिशा सीमा पर गरियाबंद पुलिस की बड़ी कार्यवाही, दो अंतरराज्यीय गांजा तस्कर को धरदबोचा

गरियाबंद। जिले के पुलिस अधीक्षक महादेय भोजराम पटेल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  सुखनंदन राठौर के कुशल मार्ग दर्शन में एंव पुलिस अनुविभागीय अधिकारी मैनपुर रूपेश डाण्डे के नेतृत्व में थाना प्रभारी हर्ष वर्धन सिंह बैस को सूचित करते हुये सहायक उप निरीक्षक-जोहन धु्रव एंव हमराह स्टाफ के द्वारा दिनांक 02.06.2020 को मुखबीर से सूचना मिला कि दो व्यक्ति ग्राम खटगांव सेंदमुडा जाने वाली आम रास्ता में तेल नदी के पास एक मोटर सायकल में एक सफेद रंग की प्लास्टिक बोरी में गांजा रखकर ग्राहक की तलाश व इंतजार में घुम रहे है। सूचना तस्दीक पर ग्राम खुटगांव, सेंदमुडा जाने वाली आम रास्ता में तेलनदी के पास पहुॅचकर देखा कि दो व्यक्ति एक मोटर सायकल में दो अलग-अलग सफेद रंग की प्लास्टिक बोरी रखे है घुम रहे है। जो मुखबीर के बताये हुलिया अनुसार लगने से उन्हे हमराह स्टाफ एंव गवाहों के रोककर पूछताछ करने पर मोटर सायकल हिरो होण्डा क्रमांक ब्ळ 05 7076 चालक अपना नाम 01. विनायक पण्डा पिता अशोक पण्डा उम्र 28 साल साकिन पाण्डेश्वर मंदिर रोड थाना धरमगढ़ जिला कालाहण्डी (उडीसा) अपने मोसा. के सामने सफेद रंग की बोरी रखा हुआ था जिसके अंदर कुल 5.240 किग्रा गांजा भरा हुआ मिला। तथा मोसा. के पीछे में बैठे व्यक्ति ने अपना नाम 02. पद्मचरण नायक पिता शंकर नायक उम्र 20 साल साकिन तीन चौक पण्डा, धरमगढ़ थाना धरमगढ़ जिला कालाहण्डी (उडीसा) मोसा. के पीछे एक सफेद रंग प्लाटिक बोरी में 20.620 किग्रा. गांजा रखे हुये थे। दोनो आरोपी के कब्जे से अवैध रूप से रखे कुल *25.860 किग्रा. गांजा किमती-1,25000/-रूपये एंव एक मोटर सायकल जब्त कर कब्जा पुलिस लिया गया है। आरोपीगण का कृत्य अपराध धारा का पाये जाने से दोनो आरोपी के विरूद्ध कार्यवाही करते हुये थाना देवभोग में अपराध क्रमांक 54/2020 धारा 20(ख) एनडीपीएस एक्ट का अपराध पंजीबद्ध किया है।

Related Articles

Back to top button