दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

फ्रेडर्सशीप डे के मौके पर दुर्ग यातायात पुलिस द्वारा चलाया गया ‘‘तेरा यार हूं मै’’ जागरूकता अभियान

जिले के सभी भीड भाड वाले क्षेत्र बडे तरिया, सूर्यामॉल, सिविक सेन्टर, मैत्री गार्डन, रेलवे स्टेशन एवं सभी चौक चौराहो पर पाम्पलेट वितरण कर तथा बैनर पोस्टर के माध्यम से अभियान का संचालन किया गया…

भिलाई। पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा के मार्ग दर्शन एवं श्री सतीष ठाकुर, संदानंद विघ्यराज, उप पुलिस अधीक्षक, (यातायात) के नेतृत्व में दिनांक 06 अगस्त को फ्रेडर्सशीप डे के अवसर पर एक जागरूकता अभियान “तेरा यार हू मै” अभियान चलाया गया।

इस अभियान के तहत यातायात पुलिस विभाग के समस्त अधिकारी/कर्मचारियों हाईवे पेट्रोलिंग के द्वारा सुबह से देर रात तक जिले के सभी चौक चौराहे, भीड भाड वाले क्षेत्र सूर्यामॉल, रेलवे स्टेशन, मैत्री गार्डन, बडे तरिया, टोल प्लाजा इत्यादि जगहो पर एक दिवस में 20 हजार लोगो को पाम्पलेट वितरण कर एवं बैनर पोस्टर के माध्यम से यातायात पुलिस दुर्ग की इस नवाचार कार्यक्रम का हिस्सा बनें।

यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा पूर्व में भी विभिन्न कार्यक्रम एवं जागरूकता अभियान के माध्यम से वाहन चालको एवं आम नागरिको को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने का प्रयास करते आ रही है इस विशेष अभियान का मुख्य उद्देश्य आम नागरिको के बीच यातायात पुलिस आपकी सेवा एवं आपकी सुरक्षा के लिए हर समय तैयार है जैस एक दोस्त अपने दोस्त के लिए हर मुसिबत में खड़ा रहता है , उसी प्रकार सडक पर यातायात पुलिस एक दोस्त की तरह आपकी सेवा के लिए उपस्थित रहेता है यह संदेश लोगो के बीच पहुचाने का मुख्य उद्देश्य था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button