खास खबरदेश-दुनियाफीचर्डविविध

मेटा ने ऐड किया नया फीचर, व्हाट्सऐप पर वीडियो कॉल के दौरान कर सकेंगे स्क्रीन शेयरिंग

यह फीचर माइक्रोसॉफ्ट मीट, गूगल मीट और ज़ूम के साथ-साथ एप्पल के फेसटाइम सहित पारंपरिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग ऐप को टक्कर दे रहा है…

नईदिल्ली (ए)। पॉपुलर मैसेंजर व्हाट्सऐप के यूजर्स के लिए अच्छी खबर है. आप अब इस पर वीडियो कॉल के दौरान स्क्रीन शेयर कर सकते हैं. व्हाट्सऐप ने यह नया फीचर स्क्रीन शेयरिंग फीचर पेश किया है. कंपनी का कहना है कि इस फीचर से वीडियो कॉलिंग का एक्सपीरियंस बेहद खास हो जाता है. खबर के मुताबिक, यह माइक्रोसॉफ्ट मीट, गूगल मीट और ज़ूम के साथ-साथ एप्पल के फेसटाइम सहित पारंपरिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग ऐप को टक्कर दे रहा है।

खबर के मुताबिक, व्हाट्सऐप की पैरेंट कंपनी मेटा के सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने मंगलवार को एक फेसबुक पोस्ट और अपने इंस्टाग्राम चैनल के जरिेये इस फीचर की अनाउंसमेंट की. यह नया फीचर वीडियो कॉल पर उपलब्ध कॉन्टैक्ट्स के साथ अपने डॉक्यूमेंट्स, फ़ोटो और यहां तक कि अपने शॉपिंग कार्ट को शेयर करने की परमिशन देता है. आपको बता दें, व्हाट्सऐप ने मई 2023 के आखिर में एंड्रॉयड पर कुछ बीटा टेस्टर्स के लिए यह फीचर जारी किया था।

जुकरबर्ग का कहना है कि व्हाट्सऐप पर स्क्रीन शेयरिंग को ‘शेयर’ आइकन पर टैप या क्लिक करके एक्सेस किया जा सकता है. टेकक्रंच की खबर के मुताबिक, यूजर्स किसी स्पेशल ऐप या अपनी फुल स्क्रीन को शेयर करने के बीच सलेक्ट कर सकते हैं. यह ठीक वैसे ही है जैसे गूगल मीट और ज़ूम जैसे स्पेशल वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्लेटफ़ॉर्म पर स्क्रीन शेयरिंग काम करती है. खबर के मुताबिक, स्क्रीन शेयरिंग फीचर को फेज वाइज एंड्रॉयड, आईओएस और विंडोज डेस्कटॉप पर रोल आउट करना शुरू कर दिया गया है. यानी अभी तुरंत आपको यह सुविधा न दिखे, तो परेशान न हों, जल्द ही दिखेगी।

वीडियो कॉलिंग छह साल से अधिक समय से व्हाट्सऐप का हिस्सा रही है, क्योंकि यह नवंबर 2016 में प्लेटफॉर्म पर सभी यूजर्स के लिए शुरू हुआ था. हाल के समय में व्हाट्सऐप लगातार अपने नए फीचर ऐड कर रहा है. सर्विस में सुधार कर रहा है. कंपनी ने हाल में व्हाट्सऐप iOS पर वीडियो कॉल के लिए पिक्चर-इन-पिक्चर सपोर्ट लेकर आया. चैट में शॉर्ट वीडियो मैसेज शेयर करने का ऑप्शन भी इनेबल किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button