दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

खुर्सीपार गेट रेलवे फाटक 13 से 18 अगस्त तक रहेगा बंद, गोंदिया-बरौनी एक्सप्रेस का ‘केराकत’ रेलव स्टेशन में अस्थायी प्रायोगिक ठहराव की मिली सुविधा

रायपुर। रायपुर रेल मंडल के भिलाई- भिलाई नगर के मध्य स्थित समपार फाटक क्रमांक 440 खुर्सीपार के मध्य मिडिल लाईन किमी. 855/7-9) खुर्सीपार गेट पर रेलवे के आवश्यक मरम्मत का कार्य दिनांक 13.08.2023 को सुबह 0 8:00 बजे से दिनांक 16.08.2023 को सुबह 08:00 बजे तक समपार फाटक पर सड़क आवागमन बंद रहेगा। समपार फाटक की मरम्मत करना रेल यातायात व यात्रियों की संरक्षा की दृष्टि से अति आवश्यक हैं। रेल प्रशासन सभी से सहयोग की आशा करता है।

पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल के केराकत रेलव स्टेशन में अस्थायी प्रायोगिक ठहराव की सुविधा रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों की मांग व उनकी सुविधा को ध्यान में रखते हुए पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल के अंतर्गत “केराकत” रेलवे स्टेशन में 15231/15232 बरौनी-गोंदिया-बरौनी एक्सप्रेस का अस्थायी प्रायोगिक ठहराव की सुविधा दिनांक 15 अगस्त, 2023 से प्रदान की जा रही है। यह ठहराव प्रायोगिक तौर पर अस्थायी रूप से 6 महीने के लिए दिया गया है।

दिनांक 15 अगस्त, 2023 को बरौनी से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 15231 बरौनी-गोंदिया एक्सप्रेस का “केराकत” रेलवे स्टेशन में 19.13 बजे पहुचकर 19.15 बजे रवाना होगी तथा दिनांक 14 अगस्त, 2023 को गोंदिया से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 15232 गोंदिया-बरौनी एक्सप्रेस का “केराकत” रेलवे स्टेशन में 21.22 बजे पहुचकर 21.24 बजे रवाना होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button