दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

टाउनशिप के रहवासियों का बिजली बिल हाफ, विधायक देवेंद्र यादव ने मुख्यमंत्री का जताया आभार

भिलाई। टाउनशिप में रहने वाले लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी है। अब टाउनशिप के लोगों को भी हाफ बिजली बिल योजना का लाभ मिलेगा । इससे र क्षेत्र के लोगों ने हर्ष और उत्साह का माहौल है। लोगों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाएं और एक दूसरे को गले लगाकर खुशियां बांटी।

गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ शासन ने प्रदेश में हाफ बिजली की योजना लागू की है। जिसका लाभ पूरे प्रदेशवासियों को मिल रहा है, लेकिन हमारे भिलाई के टाउनशिप में रहने वाले लोगों को इस योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा था। इसके लिए भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव ने पहल की उनके सफल प्रयासों से अब क्षेत्र के लोगों को भी राज्य शासन की जनहितेशी योजना का लाभ मिलेगा।

इसकी घोषणा होते ही क्षेत्र के लोगों ने पर्व की तरह उत्साह मनाया और एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशियों बांतट रहे है। इस विशेष पहल के लिए टाउनशिप के लोगों ने भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव का दिल से आभार जताया और उनका धन्यवाद किया लोगों ने कहा कि संभव हो पाया है। अब लोगों को हाफ बिजली बिल देना होगा। लोगों को आर्थिक लाभ मिलेगा।

लोगों ने विधायक श्री यादव को भी मिठाई खिलाकर आभार जताया और पुष्प गुच्छ भेंट कर धन्यवाद किया। इस अवसर पर विधायक देवेंद्र यादव ने कहा कि क्षेत्र के लोगों के हित और विकास के लिए काम करना है मेरा फर्ज है जो मैं अपने फर्जी को पूरी ईमानदारी के साथ निभाने की पूरी कोशिश कर रहा हूं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button