खास खबरदेश-दुनियाफीचर्ड

पीएम मोदी ने देशवासियों से इस साल 13 से 15 अगस्त तक ‘हर घर तिरंगा’ अभियान में हिस्सा लेने की अपील की

पीएम मोदी ने अपील की है कि लोग हर घर तिरंगा अभियान में हिस्सा लें और देश की आन-बान और शान के प्रतीक राष्ट्रीय ध्वज को फहराएं…

नईदिल्ली (ए)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को देशवासियों से इस साल 13 से 15 अगस्त तक ‘हर घर तिरंगा’ अभियान में हिस्सा लेने की अपील की है. पीएम ने ट्वीट करते हुए कहा कि हर घर तिरंगा अभियान ने आजादी के अमृत महोत्सव में एक नई ऊर्जा भरी है।

उन्होंने कहा कि देशवासियों को इस साल इस अभियान को एक नई ऊंचाई पर ले जाना है. आइए 13 से 15 अगस्त के बीच देश की आन-बान और शान के प्रतीक राष्ट्रीय ध्वज को फहराएं. तिरंगे के साथ https://harghartiranga.com पर अपनी सेल्फी भी जरूर अपलोड करें।

पांच लाख राष्ट्रीय झंडे वितरित किए
इस बीच खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामलों के विभाग ने एक आधिकारिक बयान में कहा है कि 13 से 15 अगस्त तक चलाए जाने वाले ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत हरियाणा में 5 लाख राष्ट्रीय झंडे वितरित किए जाएंगे।

उत्साह के साथ मनाया जाए स्वतंत्रता दिवस
बयान में कहा गया है कि हर घर तिरंगा अभियान का उद्देश्य लोगों के दिलों में देशभक्ति की भावना जगाना और उन लोगों की याद दिलाना है, जिन्होंने इस महान राष्ट्र के निर्माण में अपना बहुमूल्य योगदान दिया. पिछले साल इस अभियान को जबरदस्त सफलता मिली थी. इस साल भी इसके जरिए लोगों को उत्साह और देशभक्ति के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है।

गर्व के साथ घरों पर फहराएं तिरंगा
लोग राष्ट्रीय ध्वज को 25 रुपये प्रति पीस के हिसाब से राशन डिपो से खरीद सकेंगे. इन्हीं अभियान के तहत, गांवों और शहरों में राशन डिपो के जरिए बेचा जाएगा. बयान के मुताबिक, ‘तिरंगा हर भारतीय का गौरव है और सभी को गर्व के साथ इसे अपने घरों पर लगाना चाहिए।’

अभियान को सफल बनाना जरूरी
इसमें कहा गया है, ‘तिरंगा भारत की शान का प्रतिनिधित्व करता है और हमारे लिए इस अभियान को सफल बनाना और नागरिकों में देशभक्ति की भावना को बढ़ावा देना जरूरी है.’ आज़ादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत आयोजित किए जा रहे सभी कार्यक्रमों का उद्देश्य जनता में उत्साह, एकता और राष्ट्रीय भावना को बढ़ावा देना है. इस आयोजन में भाग लेना हमारा कर्तव्य है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button